scriptतेंदुए के हमले में दो महिलाएं घायल, आधा दर्जन मवेशी भी हुए तेंदुए का शिकार | Two women injured in leopard attack panic villagers | Patrika News

तेंदुए के हमले में दो महिलाएं घायल, आधा दर्जन मवेशी भी हुए तेंदुए का शिकार

locationमहाराजगंजPublished: Jan 21, 2018 09:44:48 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेढ़ी का मामला

Yashoda srivastava

तेंदुए का हमला

महराजगंज. पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत टेढ़ी में शुक्रवार की रात करीब दो बजे जंगल से निकले एक तेंदुए ने हमला कर दो महिलाओं को घायल कर दिया। जिसके बाद गांव में शोर गुल होने के बाद तेंदुआ भागने लगा। भागने के दौरान वह करीब आधा दर्जन मवेशियों को भी घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन टीम ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा। जहां दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। एक महीने के भीतर इलाके में दूसरी बार तेंदुआ जंगल से आवादी में घुसा और लोगों को जख्मी कर गया।हो हल्ला से चौंककर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया लेकिन ग्रामीण अभी भी दहशतजदा हैं।
यह भी पढ़ें
एसएसबी के आईजी ने किया नेपाल सीमा का निरीक्षण

ग्राम पंचायत टेढ़ी की रहने वाली अजरून्निशा अपने दरवाजे पर अलाव के पास बैठी थी। तभी जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।वह जोर जोर से रोने चिल्लाने लगी।उसका शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठा होकर शोर मचाने लगे तो तेंदुआ जंगल की तरफ भागने लगा। इसी बीच 34 वर्षीय पाना देवी अपने घर से बाहर निकल रही थी कि तेंदुए की उस पर नजर पड़ गई और उसे भी पंजे से मारकर घायल कर दिया। तेंदुआ के जंगल की तरफ भागने के दौरान उसके सामने पड़े चार कुत्ते तथा एक गाय व बछड़े को भी घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें
नेपाल के नारायणी नदी में अवैध खनन से सीमावर्ती गांवो के अस्तित्व पर संकट

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। रेंजर लक्ष्मीपुर सरजू प्रसाद ने बताया कि तेंदुआ जंगल से भटक कर गांव में चला गया था।
यह भी पढ़ें
31 जनवरी तक हर हाल शुरू हो उचित दर की दुकान : डीएम

ग्रामीणों को भयभीत होने की जरूरत नही है।तेंदुए के जंगल से फिर आने की संभावना नही है।

BY- Yashoda Srivastava

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो