scriptबोले पायलट-भाजपा करती जनता को यूज एंड थ्रो, सबके सामने आ रही असलियत | Pilot says-BJP use and throw peoples countdown of govt start | Patrika News

बोले पायलट-भाजपा करती जनता को यूज एंड थ्रो, सबके सामने आ रही असलियत

locationअजमेरPublished: Dec 08, 2017 08:22:22 am

Submitted by:

dilip sharma

भाजपा ने वरिष्ठजन व अनुभव को दरकिनार किया उसी प्रकार जनता का भी यूज एंड थ्रो किया जा रहा है।

sachin pilot attack on BJP government

sachin pilot attack on BJP government

दिलीप शर्मा/अजमेर।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के परिणाम सरकार को आईना दिखाएंगे। सरकार घमंड व अहंकार में चूर है। इसका पतन निश्चित है।
भाजपा ने अपनी पार्टी में जिस प्रकार वरिष्ठजन व अनुभव को दरकिनार किया उसी प्रकार जनता का भी यूज एंड थ्रो किया जा रहा है। पायलट ने यह बात अजमेर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी ने देश में बेरोजगारी बढ़ाने के साथ उद्योग धंधे को चौपट कर दिया है। राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के अवैध निर्माणों को लेकर की गई अनर्गल बयानबाजी से सरकार खुद बैकफुट पर है। यह बड़ा मुद्दा बन चुका है। बीते चार साल में भाजपा की रीतियों नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति विपक्ष को खत्म करना, पत्रकारिता को खत्म करना रह गया है। जो इसके पतन का कारण बन रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बयार चल रही है। जनता कांग्रेस की निस्वार्थ सेवा व गरीबों के उत्थान के कार्यों को समझती है। जनता अब भाजपा के छलावे से गुमराह नहीं होगी। आधे से अधिक मंत्री गांवों में डेरे डाले हैं जनता व व्यापारी उनसे जीएसटी व नोटबंदी से बिगड़े हालातों का जवाब मांग रही है। उन्होने दावा किया कि तीनों चुनावों में कांग्रेस बहुमत से जीतेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी को नहीं बल्कि उसकी विचारधारा को हराएगी।
मंत्रियों के घरों में फव्वारे लग रहे

प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, किसान आदि बेहाल हैं। मंत्री के घरो में फव्वारे लगाने को सरकार के पास पैसा है लेकिन गरीब किसान का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा। सरकार जश्न मनाने की कैसे सोच सकती है। मंत्री जन संवाद कार्यक्रमों में झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं। धरातल पर विकास नहीं हुआ है।
जान की परवाह नहीं, विकास तो बह़ुत दूर की बात
उन्होंने कहा कि सरकार को आम आदमी की जान की परवाह नहीं है। हाल ही में हुए ट्रांसफार्मर पर करंट लगने से श्रमिकों की मौत का सिलसिला बन गया है। उन्होने कहा कि अब सरकार के मंत्री विकास की बात करने तक से कतराने लगे हैं।
इससे पूर्व राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने पत्रकारों से बाचतीत में कहा कि बूथ नींंव का पत्थर है। वर्तमान सरकार में हर तबका परेशान है। जनता को चुनावों का इंतजार है। चार साल में एक बार भी नहीं आने वाली सरकार जिले में 11 बार डेरा डाल चुकी है। यही कांग्रेस की मजबूती का संकेत है। उन्होंने कहा कि पायलट ने यहां शहरी विकास में 3200 करोड़ रुपए की स्लम फ्र ी योजना बनाई जिसे बंद कर दिया गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओ को अनुशासित ढंग से बैठने की सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनाव व मतदान के दौरान कार्यकर्ताओं को सावचेत रहना होगा। उन्होंने हाथ ऊंचा कर कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को जिताने का संकल्प कराया।
इन्होंने भी किया संबोधित
सम्मेलन को सह प्रभारी विवेक बंसल, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी, हरिसिंह गुर्जर, राजेन्द्र राठौड़, मुरारीलाल ललित भाटी, नाथूराम सिनोदिया, नसीम अख्तर इंसाफ,प्रभा ठाकुर आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर युवक कांग्रेस के सुनील लारा, नौरत गुर्जर आदि भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो