scriptदुर्गंध से जीना हुआ दुश्वार, जब देखा कुएं में तो फटी रह गई आंखें | police found dead body of a missing man in well | Patrika News

दुर्गंध से जीना हुआ दुश्वार, जब देखा कुएं में तो फटी रह गई आंखें

locationअजमेरPublished: Apr 04, 2019 12:59:42 pm

Submitted by:

manish Singh

कोटड़ा तेजा चौक स्थित कुएं में युवक का 3 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Living with a bad smile, looked in the well, Open eyes

दुर्गंध से जीना हुआ दुश्वार, जब देखा कुएं में तो फटी रह गई आंखें

मनीष कुमार सिंह

अजमेर. कोटड़ा तेजा चौक स्थित कुएं में बुधवार रात को युवक का 3 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। युवक पिछले कुछ दिन से लापता था। उसकी क्रिश्चियन गंज थाने में गुमशुदगी दर्ज है।पुलिस के अनुसार बुधवार रात कोटड़ा क्षेत्र के तेजा चौक स्थित कुएं से उठती दुर्गंध से परेशान क्षेत्रवासियों ने रोशनी कर देखा तो शव नजर आया। सूचना मिलने पर ही क्रिश्चियन गंज थाने से सहायक उप निरीक्षक कुन्दन सिंह जाप्ते के साथ पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव गलकर दुर्गंध दे रहा था। पुलिस ने मृतक की पहचान कोटड़ा निवासी छोटूसिंह रावत के रूप में की। वह सिटी के १० नम्बर रूट पर टैम्पो का चालक था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया है।
police found dead body of a missing man in well
IMAGE CREDIT: jai makhija
 

गुमशुदगी है दर्ज

एएसआई कुन्दन सिंह ने बताया कि छोटू सिंह की पिछले दिनों परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह पिछले दो-तीन दिन से लापता था। छोटूसिंह की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो