असम से जयपुर के फेयरमॉन्ट होटल में लाए गए ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के करीब 20 प्रत्याशियों और कांग्रेस नेताओं का दल ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचा। दल ने गरीब नवाज की दरगाह में मखमली चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी। दल के सदस्यों ने शाहजहांनी मस्जिद में नमाज भी पढ़ी। वक्त बोर्ड अध्यक्ष खानू खां बुधवाली, आदर्श नगर विधायक रफीक मंडेलिया, हाजी इंसाफ अली और अन्य नेता साथ रहे।
भाजपा को हटाने के लिए एकजुट
असम में सत्तारूढ़ भाजपा को हटाने के लिए हमने कांग्रेस और अन्य दलों का गठबंधन किया है। भाजपा सरकार की नीतियों-कार्यक्रमों से असम को खासा नुकसान हुआ है। पांच साल में सिर्फ समस्याएं बढ़ी हैं। हम भाजपा को हटाने के लिए एकजुट हैं। गरीब नवाज के दर में हमने मुल्क में तरक्की और असम में हमारी सरकार बनने की दुआ मांगी है।

हाफिज बशीर अली
असम में हमारी सरकार बने यही गरीब से दुआ मांगी है। राजस्थान में जयपुर के अलावा अजमेर देखा है। कांग्रेस असम में हमारी सहयोग पार्टी है। सभी पार्टियों का मानना है, कि भाजपा को एकजुटता से ही हराया जा सकता है।
अमीनुल इस्लाम
भाजपा को हटाने के लिए हमने चुनाव लड़ा है। सात पार्टियों का गठबंधन इस बार सत्ता में वापसी करेगा। राजस्थान की संस्कृति, खान-पान और धर्म स्थलों का दौरा करने आए हैं।
फॉली तालुकदार