अजमेर. महेश नवमी पर सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। झांकियों के मोहपाश में बंधे लोग एकटक इन्हें देखते रहे। भगवान महेश की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। शहर के प्रमुख मार्गों से ढोल-ढमाकों, बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। माहेश्वरी समाज संस्था के तत्वावधान में सोमवार सुबह 8 बजे राज राजेश्वर मंदिर खाईलैंड मार्केट से शोभयात्रा रवाना हुई। माहेश्वरी समाज की महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां रंग-बिरंगे परिधानों में शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में अश्व कच्छी घोड़ी, भगवान भोलेनाथ, राम-दरबार, शिव पार्वती, राधा कृष्ण, काली माता, हनुमानजी की झांकियां निकाली गई।अशोक तोषनीवाल भजनों की प्रस्तुति देते हुए साथ चले। कई जगह किया स्वागत महेश जयंती पर निकली शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। पृथ्वीराज मार्ग- चूड़ी बाजार, नया बाजार चौपड़ पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। सर्राफा संघ अध्यक्ष अशोक बिंदल सहित अन्य मौजूद रहे। आगरा गेट पर आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पीसीसी सदस्य डॉ. राजकुमार जयपाल, नोरत गुर्जर, शैलेंद्र अग्रवाल, पवन ओड, कालीचरण दास खंडेलवाल सहित अन्य ने स्वागत किया।