29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PUSHKAR : क्रिकेट में गनाहेड़ा टीम रही विजेता

मझेवला बनी उपविजेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 12 Jan 2020, 10:38 PM IST

PUSHKAR : क्रिकेट में गनाहेड़ा टीम रही विजेता

PUSHKAR : क्रिकेट में गनाहेड़ा टीम रही विजेता

पुष्कर (अजमेर).

समीपवर्ती ग्राम कड़ैल में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मझेवला और गनाहेड़ा टीम के बीच हुआ। इसमें गनाहेड़ा टीम विजेता और मझेवला टीम उपविजेता रही। गनाहेड़ा टीम ने 80 रन से मैच जीत लिया।

समापन समारोह की अध्यक्षता कडै़ल सरपंच महेंद्र सिंह मझेवला ने की।मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत व रोहन बाकोलिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया।

मैन ऑफ द मैच विशाल और मैन ऑफ द सीरीज कुलदीप रहे। सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन शक्ति सिंह मझेवला रहे। फाइनल मुकाबले में गनाहेड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। बाद में खेलने उतरी मझेवला टीम 133 रन ही बना सकी।

अजमेर में मिलेगी अब क्रिकेट की कोचिंग

अजमेर. नए खिलाडिय़ों को तराशने और उन्हें नियमित कोचिंग के लिए एक्सीलेंस क्रिकेट कोचिंग अकादमी की शुरुआत की गई है। रविवार को सेंट एन्सलम्स स्कूल के भोपों का बाड़ा स्थित नए खेल मैदान पर इसका उद्घाटन किया गया।

अजमेर कैथेलिक धर्मप्रांत के बिशप फादर थामस पायस डिसूजा व सेंट एन्सलम्स स्कूल के फादर डॉ. सुसई मणिकम ने क्रिकेट पिच और नेटस का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रशिक्षक कमल पुट्टी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानक के हिसाब से तैयार किए गए टर्फ विकेट और नेट्स पर शहर के उभरते खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित कोच प्रशिक्षण देंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राउंड पर विकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर के पिच क्यूरेटर व मेया कॉलेज के स्पोट्र्स डायरेक्टर आलोक शर्मा की देखरेख में तैयार किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी गौरव बाजड़, क्रिकेटर राजेश स्वामी, अतुल शर्मा, संदीप भार्गव, सुनीत पुट्टी आदि मौजूद थे।

वाद विवाद में पुष्कर की वर्षा विजेता

पुष्कर. भारत विकास परिषद् की प्रांत स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में पुष्कर की वर्षा विजेता घोषित की गई। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के 3 जिलों अजमेर, राजसमंद एवं भीलवाड़ा की 17 शाखाओं की ओर से 39 महाविद्यालय के 276 प्रतिभागियों के मध्य शाखा स्तरीय अंतर महाविद्यालय हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता हुई।

शाखा स्तरीय विजेता पक्ष एवं विपक्ष कुल 34 प्रतिभागियों ने 12 जनवरी को भीलवाड़ा में प्रांत स्तरीय हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पुष्कर शाखा का प्रतिनिधित्व सूरज नारायण पारीक महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्रा किरण शर्मा ने पक्ष एवं वर्षा शर्मा ने विपक्ष के रूप में किया।

विषय सोशल मीडिया जीवन मूल्यों के लिए वरदान या अभिशाप रहा। व्यक्तिगत विजेता विपक्ष वर्षा शर्मा को घोषित किया गया। यह जानकारी परिषद के मोहित पाराशर ने दी।