Pushkar mela 2019: ब्रह्माजी की नगरी में बरसा कार्तिका पूर्णिमा पर पुण्य
Updated:
अजमेर. ब्रह्मजी की नगरी पुष्कर में कार्तिका पूर्णिमा पर पुण्य बरसा। लाखों श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगाई। मंगलवार तडक़े से शाम तक स्नान का दौर चला। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद प्रजापिता ब्रह्मा, पुराने और नए रंगजी सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। सभी 52 घाटों पर आध्यात्मिक माहौल नजर आया। ठंडे पानी में डुबकी लगाने की तमन्ना लिए दूरदराज से लोग पुष्कर पहुंचे। पंचदिवसीय स्नान के साथ धार्मिक मेला संपन्न हो गया। अब 2020 में कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक मेला भरेगा।
[MORE_ADVERTISE1][MORE_ADVERTISE2]अब पाइए अपने शहर ( Ajmer News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज