Pushkar Mela 2021: फुहारों के बीच पुष्कर सरोवर में लगाई डुबकी
अजमेरPublished: Nov 19, 2021 04:55:00 pm
आसमान से गिरती फुहारों के बीच करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पुष्कर पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं का आवागमन अब तक जारी है।


Pushkar Mela Rajasthan
अजमेर. पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा काआखिरी पंच तीर्थ महास्नान हुआ। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दुर्लभ पद्म योग में पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। आसमान से गिरती फुहारों के बीच करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पुष्कर पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं का आवागमन अब तक जारी है।