Pushkar Mela: संतों ने किया शाही स्नान, पूर्णिमा पर उमड़ेगा सैलाब
अजमेरPublished: Nov 18, 2021 05:58:17 pm
कार्तिक एकादशी से पुष्कर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते समूची पुष्कर नगरी धर्ममय हो गई है।


Pushkar Mela Rajasthan
अजमेर. पुष्कर धार्मिक मेला जारी है। गुरुवार को कार्तिक मास की ब्रह्म चतुर्दशी तिथि पर तीर्थराज पुष्कर एवमआसपास के मठ मंदिरों में रहने वाले संतों महंतों ने सेन पीठ के आचार्य अचलानंद जी महाराज एवं राम रमैया आश्रम के महंत प्रेमदास जी महाराज के सानिध्य में शाही स्नान की परंपरा निभाई। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा। इसके लिए श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया है।