scriptRahul Gandhi Ajmer visit 2019: राहुल को दिया सेवादल ने गार्ड ऑफ ऑनर, अब यूं पहुंचे डोम तक | Rahul Gandhi Ajmer visit 2019: guard of honour to given Rahul | Patrika News

Rahul Gandhi Ajmer visit 2019: राहुल को दिया सेवादल ने गार्ड ऑफ ऑनर, अब यूं पहुंचे डोम तक

locationअजमेरPublished: Feb 14, 2019 10:59:55 am

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

Rahul Gandhi Ajmer visit 2019

Rahul Gandhi Ajmer visit 2019

अजमेर.

कायड़ स्थित विश्राम स्थली कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अजमेर पहुंच चुके हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हैं। यहां राहुल को कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
राहुल करीब 1 घंटे की देरी से अजमेर पहुंचे। यहां सबसे पहले उनकी कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों ने अगुवाई की। सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी साथ रहे। यहां सेवादल कार्यकर्ताओं ने विशेष गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अब राहुल गेट नंबर 8 से डोम तक पहुंचेंगे।
भारत सभी मुल्कों का देश
डॉ. एस. एन. सुब्बाराव ने कहा कि भारत में जैन, बौद्ध धर्म सिख आदि हैं। दुनिया के सबसे अधिक मुसलमान यहां है। ईसाई धर्म की भी बहुतायत है। भारत में विविधता है। यहां युवाओं को जाति धर्म के विभिन्न लोग है। राष्ट्र प्रेम जगाना जरूरी है। सेवा भारत को अखंड बना कर रखना। जाति, धर्म, भाषा सबसे सर्वोपरि राष्ट्रध्वज है। हम राष्ट्र को सलामी देते हुए राष्ट्रध्वज को समर्पण करेंगे। राष्ट्रध्वज के आदेश व मूल्यों के लिए आदर देते हुए उसे सलामी करेंगे। कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता साम्प्रदायिक सौहार्द एकता व अखंडता के साथ देश में सहिष्णुता की भावना जगाएंगे।
चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। अब वह प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। विभिन्न सत्रों में निकले बौद्धिक मंथन के बाद घोषणा पत्र जारी करेंगे। साथ ही आमजन को होने वाली समस्याओं व उनके उपाय को लेकर कार्यकताओं को संबोधित करेंगे। वे देशभर से आए कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प कराएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो