अजमेर

व्यापारी फसल गोदाम में ले जाएगा और बाद में दोगुने दाम में बेचेगा

राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर लगाए आरोप

अजमेरFeb 13, 2021 / 03:42 pm

Amit

व्यापारी फसल गोदाम में ले जाएगा और बाद में दोगुने दाम में बेचेगा

अजमेर/रूपनगढ़. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा तीनों किसान बिल मजदूर व युवा विरोधी है। नरेंद्र मोदी सरकार दो बड़े उद्योगपति को सब कुछ सौंपना चाहती है।
किसान को दो बार लूटेंगे यह कानून। पहले किसान अपना माल व्यापारी को बेचेंगे। इसके बाद व्यापारी इसे गोदाम में ले जाएगा और वही फल, सब्जी बाद में बाजार में दुगने दाम में बेचेगा। किसान अपना ही उत्पाद वापस खरीदेगा।
हवाई जहाज या कार बनाना बड़ा बिजनेस नही है। सबसे बड़ा व्यापार कृषि है। यह 40 लाख करोड़ का बिजनेस है। दुनिया का सबसे बड़ी बिजनेस है। टाटा और महिंद्रा का बिजनेस एक या दो व्यक्ति चलाते हैं, किसान पीढ़ी दर पीढ़ी खेती करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन नए कृषि कानून लागू किए है। वे कहते हैं कि इन तीन कानूनों से भारत के किसानों को जबरदस्त फायदा है। लेकिन यह अजीब बात है किसान ही इस कानून का विरोध कर रहे है। कानून में है कि उद्योगपति कितना भी अनाज खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो मंडी कौन जाएगा। छोटे व्यापारियों का क्या होग? इससे पहले राहुल गांधाी किशनगढ़ हवाईअड्डे पर पहुंचे। यहां कांग्रेस पीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, युवा नेता यासिर चिश्ती सहित अन्य मौजूद रहे।
मदनगंज किशनगढ़. किशनगढ़ पहुंचे पर युवा नेता एडवोकेट राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व पार्षद राधेश्याम, पूर्व पार्षद मदनलाल, पूर्व पार्षद रूपेश शर्मा, रामस्वरूप भड़ाना, पंकज वैष्णव, भागीरथ गुजर, संजय मालाकार, भोजराज गुर्जर सरपंच, मुकेश शर्मा, पवन शर्मा, उमेश चोधरी, बृजेश शर्मा, दिलीप सेन, आसिफ छिपा, कपिल शर्मा, मंजूर अली, किशन जी होला,अविनाश झांझरी, प्रधान जाट, सवारलाल, छोटू गुर्जर, अब्बास भाई, इलियास बॉस, सराज खान, चिरंजी नोगिया, विनोद , जावेद छिपा,कोमल शर्मा,आभा डोडवाडिया, गीता चोधरी, इमरान खान, दीपक शर्मा, धीरज शर्मा, हितेश यादव, मुन्ना खान, जमील लोहार, रामदेव जोरम, सुरेश यादव, महेंद्र सिंह, सिकंदर खान, अयूब खान, नितेश शर्मा, बाबूलाल सरगाव, राजेश गुर्जर, विश्राम गुर्जर, लाला गुर्जर सहित अन्य अन्य शामिल रहे।

Home / Ajmer / व्यापारी फसल गोदाम में ले जाएगा और बाद में दोगुने दाम में बेचेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.