scriptराहुल को राजनीतिक षडयंत्र में फंसाया, ना डरेंगे- ना झुकेंगे | Rahul implicated in political conspiracy, will neither fear nor down | Patrika News

राहुल को राजनीतिक षडयंत्र में फंसाया, ना डरेंगे- ना झुकेंगे

locationअजमेरPublished: Mar 31, 2023 11:20:55 pm

Submitted by:

Dilip

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन : वक्ताओं ने राहुल गांधी के साथ केन्द्र सरकार के बर्ताव पर जताई तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में वक्ताओं ने राहुल गांधी के साथ किए जा रहे बर्ताव, जेल भिजवाने व सरकारी आवास खाली करने जैसे मुद्दों पर केन्द्र की भाजपा सरकार व पीएम मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल की देशभर में 4 हजार किमी की पैदल यात्रा से भाजपा नेता बौखला गए हैं।

राहुल को राजनीतिक षडयंत्र में फंसाया, ना डरेंगे- ना झुकेंगे

राहुल को राजनीतिक षडयंत्र में फंसाया, ना डरेंगे- ना झुकेंगे

अजमेर. कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में वक्ताओं ने राहुल गांधी के साथ किए जा रहे बर्ताव, जेल भिजवाने व सरकारी आवास खाली करने जैसे मुद्दों पर केन्द्र की भाजपा सरकार व पीएम मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल की देशभर में 4 हजार किमी की पैदल यात्रा से भाजपा नेता बौखला गए हैं। इसी को लेकर राजनीतिक षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेसी डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं।स्थानीय नेता बोले
दो से ढाई बजे तक पांडाल पूरा भर गया। लोग मंच के आस-पास भी खड़े नजर आए। कुर्सियां कम पड़ गईं। स्थानीय नेताओं के भाषण का सिलसिला करीब डेढ़ घंटे चला।किसने क्या- कहा

समय 2.30 : धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ : कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। ईडी, सीबीआई आदि एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा। विपक्षी नेताओं को फंसाया जा रहा। भाई-भाई को लड़ाया जा रहा है। हमें राहुल गांधी के साथ खड़ा होकर देश को मजबूत बनाना होगा।
समय 2.40 : रामचंद्र चौधरी : कृषकों की आय बढ़ाई। दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया। गोसंरक्षण सहित गोशालाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 2300 पंचायतों में एक करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। केन्द्र सरकार ने भेदभाव करते हुए गुजरात व हरियाणा में वैक्सीन देने के बाद राजस्थान को वैक्सीन उपलब्ध कराई।
समय 2.55 : गजेन्द्र सिंह पीसीसी सचिव : केन्द्र सरकार ने भय का वातावरण बना रखा है। धर्म जाति के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा। राहुल गांधी को जेल भेजा गया तो देशभर का जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। हवाई अड्डों, सीमेट फैक्टि्यों को निजी हाथों में सौंपने के सवालों से भाजपा डर गई है।
समय 3. 05 . डॉ. श्रीगोपाल बाहेती : राहुल गांधी पर प्रहार किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर नहीं बैठना होगा। राहुल के परिवार में निरंतर शहादत हुईं। उन्होंने केवल अडाणी अंबानी के संबंध व उन्हें मिलने वाली भारी भरकम राशि का ब्यौरा मांगा था, लेकिन उन्हें संसद में नहीं बोलने दिया।
3.10 बजे -विवेक धाखड़ : मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजनाएं देशभर में सराही जा रही हैं। शाहपुरा को जिला बनाया। रंजिशवश राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

3.20 बजे : रामनारायण गुर्जर : आपातकाल में भी इंदिरा गांधी की सदस्यता को लेकर नोटिस दिया था। बाद में इंदिरा गांधी जेल गईं। 1980 के चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई।3.25 बजे : कयूम खान : मुख्यमंत्री ने सदैव यही कहा कि आप मांगते मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा। गहलोत की योजनाओं की देशभर में सराहना हुई। अन्य राज्यों ने भी इन्हें अपनाया है।
3. 30 बजे : कमल बाकोलिया : कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव के लिए जोश व जज्बे को कायम रखना होगा। राहुल के साथ किए गए बर्ताव से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संवैधानिक संस्था का गला घोटा जा रहा है।
3.40 बजे : जाकिर हुसैन गैसावत : चोरों को चोर कहने की सजा राहुल को मिल रही है। विपक्षी 18 पार्टियां जेपीसी की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार इनकी उपेक्षा कर रही है।
3.45 बजे : राजस्व मंत्री रामलाल जाट : मारवाड़ी भाषा में भाषण देते हुए कहा कि विपक्ष लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। भाजपा के जुमले जनता जान चुकी है। संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा। अंग्रेजों व राजाओं के राज जैसा बर्ताव किया जा रहा है।
3.48 बजे : बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर : जिस प्रकार बारिश में कांग्रेस का कार्यकर्ता सीना तान कर खड़ा है उसी प्रकार आने वाले समय कांग्रेस का है। पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से नारा देते हुए कांग्रेस को जिताने का संकल्प कराया।
3.50 बजे : डॉ. रघु शर्मा : राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि गहलोत सरकार की नीतियों को अंतिम छोर के लोगों तक पहुंचाए। राहुल गांधी को राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
यह रहे शामिल

जसराज जयपाल, हगामी लाल मेवाड़ा, रामस्वरूप चौधरी, सौरभ बजाड, जगदीश शर्मा, ब्रह्मदेव कुमावत, प्रताप यादव, संजय पुरोहित, सुनील लारा, आशीष प्रजापत, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, विजय नागौरा, निर्मल पारीक, महेश चौहान, मामराज सेन, श्याम प्रजापति, शिवराज बढ़ाना। कैलाश झालीवाल, देशराज मेहरा, शमशुददीन, राजकुमार गर्ग, कमल गंगवाल आदि मौजूद रहे।हेलीपैड़ पर स्वागत
पुलिस लाइन हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री राजेंद्र गोयल, हेमंत जोधा, कमल बैरवा, अब्दुल फरहान, नितिन जैन, गजेंद्र सिंह रलावता आदि ने धागे की माला पहनाकर सीएम का स्वागत किया। शैलेन्द्र अग्रवाल ने कविता की प्रति भेंट की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो