सुबह बादलों ने हल्की बूंदें टपकाई थी। इसके बाद तेज धूप और उमस ने पसीने बहाए। शाम को आसमान को काली घटाओं ने घेर लिया। शाम करीब 5.45 बजे वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, आनासागर लिंक रोड, शास्त्री नगर, कचहरी रोड, क्रिश्चयनगंज, नसीराबाद रोड, गुलाबबाड़ी, पर्बतपुरा, जयपुर रोड, सिविल लाइंस और आसपास के इलाकों में हवा संग बरसात हुई।
पढ़ें यह खबर भी : पाल बीसला वैकल्पिक मार्ग भूमि आवाप्ति लिए आज जनसुनवाई
तेेज बरसात से बहा पानी
करीब 15 से 20 मिनट चली बरसात से सड़कों, नाले-नालियों में पानी बह गया। दरगाह बाजार, नला बाजार, मदार गेट, पुरानी मंडी सहित कई इलाकों में पानी का बहाव तेज रहा। जयपुर रोड, बजरंगगढ़, आनासागर लिंक रोड-गौरव पथ पर भी सड़कों पर पानी बहता दिखा।
पढ़ें यह खबर भी : Accident: अजमेर आया था बर्थडे मनाने, एक झटके में बिखरे सपने
पढ़ें यह खबर भी : मानसून का इंतजार
दक्षिण पश्चिम मानसून कर्नाटक के आसपास अटका है। हालांकि इसका छोर गुजरात तक पहुंचा है। हवाएं लगातार चल रही हैं। राज्य के कुछेक इलाकों में बरसात हुई है। लेकिन ज्यादातर इलाकों में धूप-छांव का दौर चल रहा है। धूप और गर्मी परेशान कर रही है। मानसून के आगमन और बरसात से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।