scriptRain in Ajmer: तेज हवाओं संग बरसात, गर्मी से मिली राहत | Rain in Ajmer: Rain shavers in city, weather turns pleasant | Patrika News

Rain in Ajmer: तेज हवाओं संग बरसात, गर्मी से मिली राहत

locationअजमेरPublished: May 14, 2021 07:10:06 pm

Submitted by:

raktim tiwari

शहर में कई जगह तेज हवा संग बरसात ने भिगोया। इससे सड़कों-गड्ढों में पानी बह गया। बरसात होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

rain in ajmer

rain in ajmer

अजमेर.

मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार दोपहर तक धूप और गर्माहट रही। दोपहर बाद छितराए बादलों ने शाम 6.30 बजे चुप्पी तोड़ी। शहर में कई जगह तेज हवा संग बरसात ने भिगोया। इससे सड़कों-गड्ढों में पानी बह गया। बरसात (Rain in ajmer) होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। निकटवर्ती पुष्कर, घूघरा, कायड़ और अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसमें गुरुवार के मुकाबले 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई।
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके चलते बारिश और आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। शुक्रवार दोपहर तक सूरज ने तपाया। इसके बाद मंडराए बादलों ने खामोशी तोड़ी। तेज गर्जना से वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पंचशील, आनासागर लिंक रोड, बजरंगगढ़ चौराहा, देहली गेट, दरगाह बाजार, आगरा रोड, पुष्कर रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर और अन्य इलाकों में 10 से 15 मिनट तक तेज बरसात हुई। लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा दिखा। हालांकि कई वाहन चालकों को पेड़ों-दुकानों के नीचे रुकना पड़ा। देर शाम तक आसमान पर बादलों ने डेरा जमाए रखा।
पारे में जारी उतार-चढ़ाव

बीते दिनों तापमान 41 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। लू और धूप की तपन बेहाल कर रही थी। अब इसमें गिरावट हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में मई के शुरुआत से तीन दिन से मौसम पलटा है। अब इसका असर भी कमजोर होने से गर्माहट बढ़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो