सुबह ठंडी हवा चलने से लोगों को सुकून मिला। दोपहर में सूरज की चमक बढ़ गई। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। मंद-मंद हवा संग बारीक धूल उड़ी। इससे आग उगलती गर्मी के तेवर कुछ नरम हुए। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदला है। इससे कई जिलों में तेज हवा संग अंधड़, बरसात और ओलावृष्टि हो सकती है। मानसून के केरल पहुंचने के बाद जून के दूसरे पखवाड़े में राजस्थान तक सक्रिय होने के आसार हैं। इससे पहले प्री-मानसून बरसात होगी। मालूम हो कि अजमेर जिले में औसत बरसात 550 मिलीमीटर मानी जाती है।
पिछले दिनों में तापमान (अधिकतम-न्यूनतम) 18 मई-42.3 19 मई-44.0 20 मई-43.6 21 मई-38.7
अजमेर. नरवर गांव में काले मुंह के लंगूर के बच्चे का मुंह स्टील के लोटे में फंस गया। ग्रामीणों ने लंगूर को पकड़ना चाहा लेकिन उसने पास नहीं फटकने दिया। बाद में वन विभाग के अधिकारियों-कार्मिकों को सूचना दी गई।
Read more: स्टील के लोटे में फंसा लंगूर के बच्चे का मुंह
अजमेर. नरवर गांव में काले मुंह के लंगूर के बच्चे का मुंह स्टील के लोटे में फंस गया। ग्रामीणों ने लंगूर को पकड़ना चाहा लेकिन उसने पास नहीं फटकने दिया। बाद में वन विभाग के अधिकारियों-कार्मिकों को सूचना दी गई।
पूर्व सरपंच आनंदीलाल शर्मा ने बताया कि काले मुंह का लंगूर अपने माता-पिता के साथ गांव में घूम रहा था। इसी दौरान उसने एक स्टील के लोटे से पानी पीने का प्रयास किया। छोटे से लोटे में लंगूर के बच्चे का मुंह फंस गया।