scriptRain shavers: कभी तेज बरसात को कभी हल्की फुहार | Rain shavers: Rain shavers pour ajmer city and district | Patrika News

Rain shavers: कभी तेज बरसात को कभी हल्की फुहार

locationअजमेरPublished: Aug 07, 2020 07:05:12 am

Submitted by:

raktim tiwari

बरसात होने और बादलों के चलते तापमान फिलहाल 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

rain in ajmer

rain in ajmer

अजमेर.

घनघोर घटाएं शुक्रवार अल सुबह से शहर पर मेहरबान हैं। शहर में कभी तेज बरसात तो कभी हल्की फुहार का दौर जारी है। कई जगह सड़कों और नालों में पानी बह गया। बरसात होने और बादलों के चलते तापमान फिलहाल 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
गुरुवार देर रात से टपका-टपकी का दौर शुरू हुआ था। शुक्रवार अलसुबह से फिर घटाओं ने भिगोया। सुबह 4 बजे से कभी तेज बौछारें पड़ी तो कभी फुहारें गिरी। शहर के वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, स्टेशन रोड, आगरा गेट, नसीराबाद रोड, धौलाभाटा, जयपुर रोड, आदर्श नगर, केसरगंज, रामगंज, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में तेज बरसात हुई। सड़कों, नालों में पानी बह गया। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश और फुहारें गिरी। मौसम विभाग ने 1 जून से अब तक 213 मिलीमीटर बरसात दर्ज की है।
जिले में भी बरसात
इसी तरह तीर्थराज पुष्कर में भी सुबह से बरसात का दौर चला। कभी तेज बारिश तो कभी हल्की बौछारें भिगोती रही। निकटवर्ती कायड़, लोहागल, गगवाना, घूघरा और अन्य गांवों में भी हल्की बरसात हुई। कई जगह सड़कों पर पानी हिलोरें मारता रहा।
खाली पड़े हैं जलाशय
जिले के अधिकांश जलाशय खाली पड़े हैं। राजियावास, मूंडोती, नाहर सागर पिपलाज,ताज सरोवर अरनिया, पारा प्रथम और द्वितीय, फूलसागर कायड़, बीर, बिसून्दनी, मदन सरोवर धानवा और अन्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो