script

Rain Water: पानी से अद्भुत नाता, आनासागर का पानी पहुंचा सिरोही

locationअजमेरPublished: Sep 24, 2021 09:14:50 am

Submitted by:

raktim tiwari

लगातार 10 दिन से खुले हैं चैनल गेट। जोधपुर-सिरोही जिले तक पहुंच चुका है पानी।

anasagar lake overflow

anasagar lake overflow

अजमेर. शहर में लगातार बरसात से आनासागर झील लबालब हो गई है। इसके दो चैनल गेट पिछले दस दिन से खुले हैं। झील से रोजाना करीब 15 करोड़ लीटर पानी छोडऩा जारी है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने बीती 14 सितंबर तक गेट नंबर 2 और 3 को छह-छह इंच खोला। गेट से पानी की निकासी जारी है। झील से रोजाना 15 करोड़ 55 लाख लीटर पानी रोजाना छोड़ा जा रहा है। झील की भराव क्षमता 13 फीट 8 इंच है। प्रशासन जलस्तर के 12 फीट 8 इंच पहुंचने तक गेट खुले रखेगा।
सिरोही जिले तक पहुंचा पानी
आनासागर झील का पानी ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, श्रीनगर रोड, खानपुरा तालाब, डुमाडा, भांवता गोविंदगढ़, पीसांगन होता हुआ नागौर और पाली जिले तक पहुंचा। इसके बाद यह जोधपुर से आगे बढ़ता हुआ सिरोही जिले तक पहुंच चुका है। लगातार पानी की आवक शहर में पिछले तीन-चार दिन में हुई बारिश से आनासागर में पानी की आवक हुई है। इसके अलावा करीब 99 लाख लीटर पानी की आवक एसटीपी प्लांट से होती है। ऐसे में प्रशासन को झील का जलस्तर 11 से 12 फीट तक बनाए रखना पड़ता है।
इन तालाबों में नहीं पानी
ऊंटडा, बीर, फूल सागर कायड़, रूपनगढ़, फूलसागर जालिया, राजियवास, मुंडोती, लसाडिय़ा, नारारायसागर खारी, कोडिय़ा सागर, सुखसागर,भगवंतिया सागर, जोड़ला, नया सागर मोठी,गोविंद सागर, बिशनगसागर, विजयसागर और अन्य

ट्रेंडिंग वीडियो