scriptदो लाख रुपए लेकर बैंक से बाहर निकली महिला, फिर ऐसे लूटा इन लड़कों ने- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन | bank loot caught cctv camera | Patrika News

दो लाख रुपए लेकर बैंक से बाहर निकली महिला, फिर ऐसे लूटा इन लड़कों ने- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

locationजबलपुरPublished: Jan 17, 2018 04:28:20 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बैंक से रुपए निकालकर पैदल घर जा रही महिला के साथ सरेराह घटना, महिला से लूटे दो लाख, दिव्यांग ने हुलिया बताया, दबोचे आरोपी

bank loot caught cctv camera

bank loot caught cctv camera

जबलपुर. बैंक से दो लाख रुपए निकालकर घर जा रही महिला का मंगलवार दोपहर १२.३० एक युवक ने बैग लूटा और कुछ ही दूर खड़े स्कूटर सवार साथी के साथ भाग निकला। आरोपित के धक्के के कारण महिला गिरकर घायल हो गई। यह वारदात वहां से गुजर रहे दिव्यांग ने देखी और पुलिस को जानकारी दी। आरोपितों का हुलिया बताया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पांच घंटे में दबोच लिया।

एएसपी राजेश तिवारी ने बताया कि खमरिया के ग्राम पिपरिया में रहने वाली शारदा कोल मंगलवार को दोपहर में खमरिया स्थित एसबीआई पहुंची। वहां से उसने दो लाख रुपए निकाले। वह रुपए बैग में रखकर घर जा रही थी। वह पिपरिया स्थित झिरिया मंदिर के पास पहुंची ही थी कि रांझी करोंदी निवासी निखिल यादव पैदल उसके पास पहुंचा। निखिल ने महिला के बैग में झपट्टा मारा। बैग की खींचतान में महिला गिर गई। आरोपित आनंदनगर बहोराबाग निवासी इमरान उर्फ नाटी के साथ स्कूटर में बैठा और दोनों भाग निकले।
———–

कार से उतारकर अपहरण, पैसे-मोबाइल भी छीन ले गए, तीन पत्ती के पास की घटना
जबलपुर. तीन पत्ती चौक स्थित पेट्रोल पम्प पर मंगलवार शाम कार में पेट्रोल भरवा रहे युवक का बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेआम अगवा कर लिया। दोनों बदमाश युवक को यातायात थाने के सामने से होते हुए महाराष्ट्र स्कूल तक ले गए और मारपीट कर मोबाइल-पैसे छीन कर फरार हो गए। युवक की तलाश में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी की गई। वारदात के तीन घंटे बाद अगवा हुए युवक ने परिजन को महाराष्ट्र स्कूल के पास होने की सूचना दी। फिर उनके साथ ओमती थाने पहुंच कर अपहरण, लूट की शिकायत दर्ज कराई।
————————–
सामाजिक उत्तरदायित्व पर होगा मंथन, जबलपुर में हो विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय अधिवेशन
जबलपुर(अभा विद्यार्थी परिषद का महाकोशल क्षेत्र में पहली बार तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें शैक्षणिक नेतृत्व के साथ सामाजिक, सांस्कृति उत्तरदायित्व पर युवाओं के बीच विचार मंथन होगा। ये जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ५०वें स्वर्ण जयंती अधिवेशन को लेकर हुुई पत्रकारवार्ता में स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं मप्र के महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव ने दी। कौरव ने कहा कि आयोजन ३० जनवरी से एक फरवरी तक कचनार क्लब में होगा। इसमें २००० छात्र शामिल होंगे। केएन रघुनंदन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ‘बदलते भारत में युवाओं की भूमिका Ó विषय पर विचार रखेंगे। परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्लकांत ‘जनजातीय संस्कृति और परम्पराओं में हो रहे बदलावÓ विषय पर बात रखेंगे। इस दौरान प्रांत प्रमुख रघुराज तिवारी, समिति नगर अध्यक्ष डॉ.अजय फौजदार, समिति सदस्य कमल ग्रोवर, प्रांत सहमंत्री अंकिता पांडे, नगर मंत्री शुभांग गोटिया, प्रांतीय संगठन मंत्री विजय अटवाल उपस्थित थे।
———————-
मॉडल स्कूल में एकदिवसीय कार्यशाला आयेाजित, वक्ताओं ने कहा बाल संरक्षण को लेकर समाज में लाएं जागरुकता,
जबलपुर. मॉडल स्कूल में बाल संरक्षण अधिनियम को लेकर हुई कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महापौर स्वाति गोडबोले रहीं। गोडबोले ने कहा बाल संरक्षण आयोग बनने से समस्याओं का निदान हुआ है। बच्चों की सुरक्षा और अधिकार के लिए अधिनियम का प्रभावी ढंग से पालन मिलकर कर सकते हैं। इसके लिए बच्चों, पालकों, शिक्षकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्कूलों में पास्को एक्ट की जानकारी देने की भी बात कही। बाल संरक्षण आयोग सदस्य अमिता जैन ने कहा कि स्कूलों में प्रशिक्षकों को बच्चों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। प्राचार्यों को भी इस दिशा में बच्चों और शिक्षकों को जानकारी देने के लिए कहा गया।
————————-

युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
जबलपुर. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एल्गिन हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियेां का कहना था कि यहां प्रसुताओं को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा परिजनों के साथ स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं है। यदि जल्द ही सुविधाओं का विस्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शशांक दुबे ने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर ह्वील चेयर की कमी है। गम्भीर रूप से बीमार गर्भवती महिलाएं व बच्चों को रेफर किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में राजेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, अखिलेश मौजूद थे।
—————–
अन्य खबरों के लिए देखें जबलपुर का वीडियो बुलेटिन-