scriptRajasthan-election 2018: नेताजी के बड़े बोल…ये तो जनता ही बताएगी कौन बैठेगा किस गाड़ी में | Rajasthan-election 2018: Congress critisize state minister devnani | Patrika News

Rajasthan-election 2018: नेताजी के बड़े बोल…ये तो जनता ही बताएगी कौन बैठेगा किस गाड़ी में

locationअजमेरPublished: Oct 26, 2018 05:13:02 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

congress-bjp critisize

congress-bjp critisize

अजमेर. राहुल गांधी के प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुए दौरे को लेकर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की ओर से दिए गए उस बयान जिसमें उन्होंने कहा ता कि कांग्रेस की सीटें आने वाले चुनाव में एक वेन की क्षमता तक सिमट, पर कांग्रेसियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
सांसद रघु शर्मा ने कहा कि बीते उपचुनाव में जिले में भाजपा सभी आठों सीटों में हारी है। जनता मन बना चुकी है। सीएम राजे सहित पूरी सरकार यहां गली गली में घूमी लेकिन नतीजा सबके सामने हैं। कौन किस गाड़ी में बैठेगा चुनाव में यह जनता तय कर देगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने इसे देवनानी की बौखलाहट बताया। पीसीसी सदस्य रहे राजेश टंडन ने बताया कि देवनानी के खिलाफ उन्हीं के मंत्री बयानबाजी कर आरोप लगा रहे हैं। वे खुद अपने गिरेबां में झांकें। पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल ने कहा कि सर्वे राजस्थान में कांग्रेस की 180 सीटें बता रहा है,
यानि भाजपा 20 सीटों तक सीमित रह जाएगी। महासचिव शिव बंसल ने बयान को देवनानी का बौखलाहट बताया। साथ ही कहा कि भाजपा के पांच साल के कामकाज को जनता देख चुकी है। देवनानी चुनाव के चलते कुछ चिंतित दिख रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो