प्रज्ञान पुरी संत ने राहुल गांधी को केसरिया साफा बांधा और पुष्कर सरोवर की महिमा बताई।
राजस्थान पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi ने सोमवार को पार्टी की चुनावी यात्रा की शुरुआत पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर और घाट पर पूजा से की। इस दौरान राहुल के साथ पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी ने पुष्कर सरोवर के ब्रह्मा घाट पर पूजन किया और ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो गए।
राहुल ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर पहुंचने पर संत प्रज्ञान पूरी एवं चित्रकूट धाम के संत पाठक जी ने राहुल गांधी का माल्यार्पण किया।
राहुल ने यहां ब्रह्मा मंदिर में आरती भी की।
इसके बाद राहुल सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। उन्होंने आस्थाना शरीफ में गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर और फूल पेश किए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।