7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assembly polls 2018 live: अब बचे हैं सिर्फ दो घंटे, जल्दी कीजिए वरना रह जाएंगे वंचित

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
vote caste in ajmer

vote caste in ajmer

अजमेर.

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। अब मतदान के सिर्फ दो घंटे बचे हैं। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है। दोपहर 12 बजे तक जिले में 23.99 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 1 बजे बाद इसमें तेजी आई। जिले में किशनगढ़ करीब 48 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे हैं। जबकि अजमेर उत्तर 41 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे है।

अब बचे सिर्फ दो घंटे
जिले में मतदान के लिए अब दो घंटे बचे हैं। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर कतारें लगी हुई हैं। कई गांवों में ईवीएम खराब होने से प्रशासन और मतदाताओं को परेशानियां भी झेलनी पड़ी हैं। गगवाना के बूथ नंबर 132-133 में सुबह 8.15 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे बाद दो ईवीएम मशीन खराब हो गई। इससे कई मतदाता वोट देने से वंचित रह गए हैं। भूणाबाय में भी सुबह 1 घंटे मशीन बंद रही।

मुस्लिम महिलाओं में उत्साह
अजमेर के दरगाह इलाके में मुस्लिम महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यहां महिलाएं बड़ी तादाद में घरों से निकलकर वोट देने बूथ पहुंची हैं। दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन ने भी दरगाह क्षेत्र स्थित बूथ पर मतदान किया। उन्होंने मजबूत सरकार के लिए अधिकाधिक मतदान का आह्वान किया।

देरी से शुरू हुआ मतदान
सुबह 8 बजे से जिले के अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, केकड़ी, पुष्कर और मसूदा विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हुआ। सुबह 8 से 9 बजे के बीच कई जगह ईवीएम और वीवीपेट सेट नहीं होने मतदान आधे से पौन घंटे देरी से शुरू हुआ। इसके बाद 9 से 1.30 बजे के बीच आंकड़ा 27 से 28.5 प्रतिशत तक पहुंचा था। इसके बाद अचानक मतदान में तेजी आ गई।

किया मतदान का बहिष्कार

मसूदा विधानसभा क्षेत्र के जैतपुरा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सडक़, पानी, बिजली की समस्याएं नहीं सुलझाने से लोग नेताओं से नाराज दिखे। कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पारीक सहित कई अधिकारी समझाइश के लिए पहुंचे।

नेताओं से नाराजगी
किशनगढ़ के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र के बाहर समस्या नजर आई। यहां मतदान केंद्र के बाहर गंदा पानी जमा हुआ था। यह देखकर कई मतदाता नाराज हुए। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन से यहां मिट्टी डलवाने का काम किया।