scriptलाम्बा के लिए यूं खड़ी रहेगी पूरी बीजेपी, अजमेर तय करेगा राजस्थान में सरकार का भविष्य | Ram swaroop lanba file nominationelection important for BJP | Patrika News

लाम्बा के लिए यूं खड़ी रहेगी पूरी बीजेपी, अजमेर तय करेगा राजस्थान में सरकार का भविष्य

locationअजमेरPublished: Jan 10, 2018 07:54:23 am

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

भाजपा के लिए अलवर, अजमेर सहित मांडलगढ़ विधानसभा उप चुनाव अहम है। यह तीनों सीट सरकार का भविष्य तय करेगी।

BJP stands for ram swaroop lanba

BJP stands for ram swaroop lanba

अजमेर।

शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि लोकसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को विजयी बनाने के लिए क्षेत्र का बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता उत्साहित है। बुधवार को उनके नामांकन के कार्यक्रम में भाजपा सहित सभी विधानसभा क्षेत्रओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि चार वर्ष के भाजपा के कार्यकाल में क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए है जो आमजन को नजर आते हैं इसलिए जनता कांग्रेस के भ्रामक प्रचार से भ्रमित नहीं होने वाली है।
सरकार का तय होगा भविष्य

भाजपा के लिए अलवर, अजमेर सहित मांडलगढ़ विधानसभा उप चुनाव अहम है। यह तीनों सीट सरकार का भविष्य तय करेगी। इसी साल नवम्बर-दिसम्बर में विधानसभा चुनाव होंगे। जहां कांग्रेस पांच साल बाद सत्ता में आने की जी-तोड़ कोशिश में है। वहीं बीजेपी अपना किला बचाने की जुगत में है। कार्यकर्ताओं को सरकार के चार साल के कार्यकाल जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष पंवार ने किया संवाद
प्रदेश उपाध्यक्ष पंवार व उत्तर विस क्षेत्र के संगठन प्रभारी प्रहलाद पंवार ने वार्ड 47 में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। पंवार ने आज वार्ड 47 में पार्षद राजेन्द्र सिंह राठौड़ के साथ बूथ संख्या 89 व 91 के बूथ अध्यक्षों व कार्यसमिति के सदस्यों के साथ संवाद किया। बैठक में बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सुरेन्द्र कलवात, नरेन्द्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थिथ रहे।
घर-घर जाकर चूल्हा संपर्क

दक्षिण विधानसभा में भाजपा के आदर्श मण्डल महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू शर्मा ने वार्ड नं. 28 में घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार किया। महिला मोर्चा की महिलाएं समूह बनाकर जनसम्पर्क कर रही है। प्रभा शर्मा, सुनिता चौहान, पिंकी गुर्जर, भंवरी देवी , लाडा बाई, कमला देवी आदि उपस्थित थी।
महिला बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने बूथों पर कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही हर बूथ को कमल का बूथ बना सकती है। झलकारी बाई मण्डल के अध्यक्ष बलराज कच्छावा ने बताया कि बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में भी बैठकें हुई। इनमें चिरंजीलाल, नाथू सिंह भाटी, मानव राठौड़, नन्दकिशोर, विमला नागरानी की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी , सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सीमा गोस्वामी ने बैठकें ली।
आईटी विभाग की बूथ पर तैयार रहे टीम
आर्य मंडल आईटी विभाग की बैठक हांसी भाई धर्मशाला आशागंज में आयोजित की गई। बैठक में महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, संभाग प्रभारी आईटी विभाग डॉ. अरविंद शर्मा, जिला संयोजक अनुपम गोयल, संयोजक जय तिवारी उपस्थित थे।
भदेल ने कहा कि सोशल मीडिया पर बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ता आईटी ग्रुप के बन गए हैं तथा पन्ना प्रमुख के ग्रुप को जोडऩे का कार्य आरंभ हो गया है। सोशल मीडिया के बिना चुनाव में जीतना संभव नहीं है, कांग्रेस दुष्प्रचार करती रहती है उसका जवाब देने के लिए आईटी विभाग के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयार रहना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो