अजमेर

रिश्ते शर्मसार : फिर मासूमियत बनी हवस का शिकार

रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने बड़े भाई की गोद ली गई बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

अजमेरJun 19, 2019 / 11:58 am

Preeti

Rape

बड़े भाई की गोद ली बेटी से किया दुष्कृत्य
अजमेर. रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने बड़े भाई की गोद ली गई बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीडि़ता से जब उसकी बहन मिलने आई तो सच सामने आया। आखिर बड़ी बहन ने मामले में रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
 

पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत दी कि अजयनगर निवासी आरोपी भगवान उर्फ बॉबी सिंधी के खिलाफ नाबालिग का देहशोषण करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की बहन ने बताया कि उसकी बहन को भगवान उर्फ बॉबी के बड़े भाई ने गोद लिया था लेकिन बॉबी ने एक साल पहले उसकी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी। पीडि़ता की बहन सोमवार को छोटी बहन से मिलने के लिए अजय नगर पहुंची तो उसने सच बयान कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने दलित किशोरी के साथ बलात्कार का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 

सिविल लाइंस में भी मामला दर्ज

इधर सिविल लाइन्स थाने में भी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता का जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया है। हालांकि मामले में सिविल लाइन्स पुलिस ने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Home / Ajmer / रिश्ते शर्मसार : फिर मासूमियत बनी हवस का शिकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.