scriptकमरे में ढाई साल की मासूम को अकेला देख किया दुराचार, आरोपी को किया गिरफ्तार | rape in ajmer | Patrika News

कमरे में ढाई साल की मासूम को अकेला देख किया दुराचार, आरोपी को किया गिरफ्तार

locationअजमेरPublished: Sep 22, 2017 05:35:25 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

अजमेर जिले के किशनगढ़ में रूपगढ़ गढ़ स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्र में गुरुवार को एक ढाई साल की मासूम बालिका किया।

rape in ajmer

rape in ajmer

अजमेर—मदनगंज—किशनगढ़। अजमेर जिले के किशनगढ़ में रूपगढ़ गढ़ स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्र में गुरुवार को एक ढाई साल की मासूम बालिका किया। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका यज्ञनारायण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसे शिशु रोग विशेषज्ञ एवं गायनी चिकित्सक की देखरेख में रखा गया है।
नागौर निवासी बाबूलाल (22) का रूपनगढ़ रोड़ स्थित कच्ची बस्ती निवासी साथी मजदूर के घर आना जाना था। वह सबुह करीब 7 बजे बालिका के पिता से मिलने के लिए आया। कमरे में बालिका को अकेला पाकर उसे अपने साथ पास ही स्थित हमीर तालाब के किनारे नाले की तरफ ले गया। यहां आरोपित ने मौका पाकर उसके साथ दुराचार किया।
बच्ची की चीख सुनकर आस—पास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बालिका के परिजन और गांधीनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाबूलाल को हिरासत में ले लिया और बालिका को अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने बालिका के साथ दुराचार की पुष्टि की है। गांधीनगर थाना पुलिस ने बालिका के पिता की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ पोस्को एक्ट और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दंग रह जाएंगे हुक्का बार के नए फंडे देखकर, यहां मिलते मैन्यू कार्ड और चेहरा छुपाने के प्रॉप्स


शादी का झांसा देकर किया दुराचार
वहीं अजमेर में शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने व ज्वैलरी हड़पने का मामल सामने आया है। पीडिता ने सिविल लाइंस थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दी कि हनी गुप्ता से डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात हुई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने अरोप लगाया कि अरोपित मारपीट करने बाद उसके गहने ले गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो