अनुसंधान अधिकारी शंकर सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय पीडि़ता के पिता ने शिकायत दी कि गुरुवार रात 10 बजे उसकी बेटी स्कूटी लेकर घूमने निकली। तोपदड़ा क्षेत्र में मिला सौरभ परिहार उसे एक दोस्त के साथ डीआरएम ऑफिस के पीछे रेलवे के आउट हाउस में ले गया।
जहां आरोपित ने दोस्त को बाहर खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद वह बाइक लेकर चला गया। आरोपित ने यहां उसके साथ दुराचार किया। पुलिस आरोपित सौरभ परिहार की तलाश में जुटी है। परिचित ने की समझाइश
पीडि़ता को देर रात तोपदड़ा क्षेत्र में सौरभ के साथ भटकता देख उसके दो परिचित मिले। उन्होंने उसे समझाइश करते हुए घर जाने की नसीहत दी। इस दौरान सौरभ उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद भी पीडि़ता भटकती रही। इधर देर रात तक घर नहीं लौटने पर पीडि़ता के परिजन उसकी तलाश में निकले। देर रात वह उन्हें भटकते हुए मिली। पीडि़ता ने जब आप-बीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए।
पहले अलवर गेट फिर सिविल लाइंस
परिजन पहले पीडि़ता को लेकर अलवर गेट थाने गए, जहां पुलिस ने घटनास्थल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का बता दिया। इसके बाद परिजन उसे सिविल लाइन्स लेकर पहुंचे। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने आलाधिकारियों के आदेश पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
परिजन पहले पीडि़ता को लेकर अलवर गेट थाने गए, जहां पुलिस ने घटनास्थल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का बता दिया। इसके बाद परिजन उसे सिविल लाइन्स लेकर पहुंचे। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने आलाधिकारियों के आदेश पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दोस्त की तलाश पीडि़ता ने बताया कि सौरभ का एक अन्य साथी भी उसके साथ था। सौरभ ने उसको जबरन बाइक पर बैठाया, जबकि वह उसकी स्कूटी लेकर आउट हाउस तक आया। यहां स्कूटी खड़ी करने के बाद वह चला गया। पीडि़ता ने बताया कि रेलवे का आउट हाउस सौरभ के रिश्तेदार का है। रिश्तेदार एक जन्मदिन पार्टी में चली गई। आउट हाउस की चाबी सौरभ के पास थी।
पीडि़ता के पिता की शिकायत पर किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। शंकर सिंह, अनुसंधान अधिकारी सिविल लाइन्स