scriptRAS 2018: पीएम क्यों गए हैं बांग्लादेश, एंटीलिया केस के बारे में बताएं…. | RAS 2018: Focus on PM Bangladesh visit and Antilia case | Patrika News
अजमेर

RAS 2018: पीएम क्यों गए हैं बांग्लादेश, एंटीलिया केस के बारे में बताएं….

इनमें सम-सामायिकी, विदेश नीति, राजस्थान के भूगोल, इतिहास, कानूनी धाराओं और तर्क शक्ति से जुड़े प्रश्न शामिल थे।

अजमेरMar 27, 2021 / 08:39 am

raktim tiwari

rpsc ajmer

rpsc ajmer

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्रथम चरण के आरएएस साक्षात्कार पूरे हुए। अभ्यर्थियों से साक्षात्कार के दौरान क सवाल पूछे गए। इनमें सम-सामायिकी, विदेश नीति, राजस्थान के भूगोल, इतिहास, कानूनी धाराओं और तर्क शक्ति से जुड़े प्रश्न शामिल थे।
1-पीएम नरेंद्र मोदी बांग्लादेश क्यों गए हैं…..? क्या आप भारत-बांग्लादेश के इतिहास और परस्पर रिश्तों के बारे में बता सकते हैं..?
2-एंटीलिया केस क्या है…..? आखिर क्यों और कब यह मामला देशभर में चर्चित हो रहा है…..जरा बताएं? 3-नाग पहाड़ और अरावली पर्वतश्रंखला में क्या अंतर है….? यह कहां स्थित है….क्या धार्मिक-ऐतिहासिक महत्ता है….विस्तार से समझाएं?
4-हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के पीछे ठोस कारण बताएं….क्या किसी दूसरी भाषा को राष्ट्रभाषा नहीं बनाया जा सकता है…?
5-राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियां कौन-कौन सी हैं………? बोलियों और भाषा में परस्पर संबंध से आप क्या समझते हैं….?
6-राजस्थान के चार प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताइए…इनका आजादी के आंदोलन में क्या योगदान रहा….?
7-सरकारी और प्राइवेट स्कूल में खास अन्तर क्या होता है….? क्या सरकारी में कम और प्राइवेट में ज्यादा पढ़ाई होती है…जिससे सब आकर्षित होते हैं….?
8-महिला पुलिस अधिकारियों को फ्रंट लाइन में क्यों नहीं रखा जाता है…..? क्या पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पुलिस की सर्वोच्च कमान नहीं संभाल सकती हैं….?
9-गांधीजी की नमक यात्रा राजस्थान में कितने दिन चली…क्या इससे देश की आजादी का सही मार्ग प्रशस्त हुआ..?
10-किन्नू फल के बारे में बताएं…यह किन प्रदेशों में और किस मौसम में होता है……?
11-रामसर साइट क्या है……? यह किस लिहाज से देश-दुनिया के लिए खास है….जरा विस्तार से समझाएं…?
12-हरियाणा में लागू आरक्षण के क्या सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ेंगे…..? क्या यह नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है…आप इससे सहमत हैं या असहमत…?
13-राजस्थान की स्वास्थ्य योजनाएं कौन-कौन सी हैं….? ऐसी कौनसी योजना है, जो लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित और फायदेमंद है…?
14-देश की जीडीपी और अर्थव्यवस्था में गिरावट के मूल कारण क्या मानते हैं….? क्या आर्थिक नीतियां और कुप्रबंधन इसके लिए जिम्मेदार है….?
15-आत्मनिर्भर भारत अभियान क्या है….? क्या यह अन्य अभियानों की तरह सरकार की कोई शुरुआत है या वास्तविकता में कोई दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं….?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो