scriptRAS Mains Syllabus 2021: पढऩी होगी कला संस्कृति भूगोल और इतिहास | RAS Mains Syllabus 2021: Culture, geography and history in syllabus | Patrika News

RAS Mains Syllabus 2021: पढऩी होगी कला संस्कृति भूगोल और इतिहास

locationअजमेरPublished: Nov 23, 2021 06:10:10 pm

Submitted by:

raktim tiwari

अभ्यर्थियों को राजस्थान, भारत और विश्व की कृषि, जलवायु, भौगोलिक स्थितियां सहित कई विषय पढऩे होंगे।

ras and subordinate service 2021 exam

ras and subordinate service 2021 exam

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2021 के तहत मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी और अंग्रेजी विषय के पेपर शामिल हैं। अभ्यर्थियों को राजस्थान, भारत और विश्व की कृषि, जलवायु, भौगोलिक स्थितियां सहित कई विषय पढऩे होंगे।
यह हैं खास टॉपिक

-राजस्थान का प्रागैतिहासिक इतिहास, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, सला एवं संस्कृति,पर्यटन, मेले, लोकगीत, लोक देवता और अन्य
-भारत में सिंधुकाल से ब्रिटिशकाल तक ललित कलाएं, वास्तुकला, साहित्य, धार्मिक आंदोलन, धर्म दर्शन, देशी रियासतों का विलय, राज्यों का भाषायी आधार पर पुनर्गठन
-आधुनिक विश्व का इतिहास, पुर्नजागरण, धर्मसुधार, विश्व युद्धों का प्रभाव, एशिया और अफ्रीका में साम्राज्यवाद, उपनिवेशवाद
-विश्व, भारतीय और राजस्थान की अर्थव्यवस्था, खाद्य प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, औद्योगिक नीति,उदारीकरण, वैश्विकरण, राजस्थान की सिंचाई, पशुपालन, आर्थिक नीतियां, आर्थिक गतिविधियों में सरकार की भूमिका विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और अन्य
-भारतीय समाज में क्रांति, जातिवर्ग, राजस्थान में जनजातीय वर्ग, भील,मीणा, गरासिया, समस्याएं व कल्याण
-विपणन की आधुनिक अवधारणा, प्रबंधन, लेखांकन की दोहरी प्रणाली, अंकेक्षण का अर्थ और उ²ेश्य, नीतिशास्त्र एवं मानवीय मूल्य, भारतीय और विश्व के चिंतक, डिजिटल इंडिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य
पृथ्वी पर जलवायु, पठार, भारत में पर्यावरण, पर्वत, पठार, राजस्थान का भूगोग, जलवायु, पहाड़, पठार, वनस्पति, मृदा, कृषि, ऊर्जा संसाधन, जैव विविधता
भारत की विदेश नीति, ब्रिक्स, जी-20, जी-77, सार्क में भारत की भूमिका, राजस्थान, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, खेलकूद, राजस्थान की राज्य नीति, दलीय प्रणाली, भारत और राजस्थान की खेल नीति, राजस्थान भू राजस्व अधिनियम-1956, राजस्थान काश्तकारी अधिनियम-1955
हिंदी-उपसर्ग, संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, मुहावरे, कहावत, पत्र लेखन, प्रारूप लेखन, अनुवाद, पल्लवन
अंग्रेजी-टेंस, एक्टिव-पेसिव वॉइस, वन वर्ड सब्सिटीट्यूट और अन्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो