scriptRAS Prelims 2021: 2.50 लाख महिलाएं, 4 लाख पुरुष अभ्यर्थी | RAS Prelims 2021: 2.50 female lakh and 4 lakh million male aspirants | Patrika News

RAS Prelims 2021: 2.50 लाख महिलाएं, 4 लाख पुरुष अभ्यर्थी

locationअजमेरPublished: Oct 27, 2021 11:43:04 am

Submitted by:

raktim tiwari

राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवाओं के 625 (कुल 988) आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 6 लाख 48 हजार 152 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

ras and subordinate service 2021 exam

ras and subordinate service 2021 exam

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस प्री. परीक्षा 2021 जारी है। अजमेर सहित प्रदेश के सभी जिलों में आधा दिन नेटबंदी है। केंद्रों में अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद प्रवेश मिला। इस बार 2.50 लाख महिलाएं और 4 लाख पुरुष अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे हैं। आयोग ने महिलाओं और दिव्यांग को गृह जिलों में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं।
राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवाओं के 625 (कुल 988) आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 6 लाख 48 हजार 152 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है। आयोग संभवत: नवम्बर अंत या दिसंबर में इसका नतीजा जारी होगा।
राज्य के 2046 केंद्रों पर राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन हुआ। आयोग सहित सभी जिला प्रशासन ने परीक्षा में नकल और गड़बडिय़ां रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त किए। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गए। यहां ई-एडमिट कार्ड देखने और पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो