scriptRAS Recruitment 2021: आरपीएस में ओबीसी कैटेगेरी को मिले पद | RAS Recruitment 2021: OBC category post create in RPS | Patrika News

RAS Recruitment 2021: आरपीएस में ओबीसी कैटेगेरी को मिले पद

locationअजमेरPublished: Sep 28, 2021 06:41:56 pm

Submitted by:

raktim tiwari

कार्मिक विभाग के आदेश पर आयोग ने जारी किया संशोधित वर्गीकरण।

ras and subordinate service 2021

ras and subordinate service 2021

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा ने कार्मिक विभाग के आदेशानुसार आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2021 के तहत पदों का संशोधित वर्गीकरण जारी किया है। राज्य सेवा में आरपीएस के तहत ओबीसी संवर्ग को पद मिले हैं। 20 जुलाई को जारी अधिसूचना में इस वर्ग में कोई पद नहीं था। अधीनस्थ सेवा में राजस्थान श्रण कल्याण सेवा के तहत सामान्य पुरुष और महिला वर्ग में पद घटे हैं। जबकि इस सेवा में ओबीसी पुरुष और महिला वर्ग के पद बढ़े हैं।
कार्मिक विभाग के आदेश पर आयोग ने 20 जुलाई को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2021 का विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 (कुल 988 पद) पदों पर भर्ती होनी है। सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि आयोग ने राज्य और अधीनस्थ सेवा का नवीन संशोधित वर्गीकरण जारी किया है। अभ्यर्थी वेबसाइट से इसकी अधिकृत सूचना ले सकते हैं।
आयोग के अनुसार संशोधित वर्गीकरण
राज्य सेवा: आरपीएस कुल पद-77 ओबीसी वर्ग: सामान्य पुरुष: 11, महिला: 04 (1 विधवा)
राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा कुल पद-70
सामान्य वर्ग: पुरुष-20, महिला-8 (2 विधवा)
ओबीसी वर्ग: सामान्य पुरुष-12, महिला-4 (1 विधवा)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो