scriptRBSE arts result : First डिवीजन में भी बेटियां आगे, पिछड़ गए लडक़े | RBSE arts result : girls get more first division in arts | Patrika News

RBSE arts result : First डिवीजन में भी बेटियां आगे, पिछड़ गए लडक़े

locationअजमेरPublished: May 22, 2019 03:32:12 pm

Submitted by:

raktim tiwari

इस साल लड़कियों का कुल परिणाम 90.81 प्रतिशत और लडक़ों का 85.41 प्रतिशत रहा है।

12th arts result

12th arts result

अजमेर.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला वर्ग के परिणाम में प्रथम श्रेणी (फस्र्ट डिवीजन) हासिल करने में भी बेटियां आगे रही हैं। कुल 1 लाख 35 हजार 757 लड़कियों ने प्रथम श्रेणी परिणाम हासिल किया है। जबकि 1 लाख 54 हजार 49 छात्र ही फस्र्ट डिवीजन हासिल कर पाए हैं।
बुधवार को बोर्ड ने दोपहर 3 बजे बारहवीं कला वर्ग का परिणाम घोषित किया। इसमें कुल 5 लाख 74 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस साल लड़कियों का कुल परिणाम 90.81 प्रतिशत और लडक़ों का 85.41 प्रतिशत रहा है।
यूं रहे श्रेणीवार परिणाम
लडक़े
प्रथम श्रेणी-105449
द्वितीय श्रेणी-128223
तृतीय-18021

लड़कियां
प्रथम श्रेणी-135757
द्वितीय श्रेणी-99374
तृतीय-11445

पिछले साल 1 जून को आया था रिजल्ट

पिछले साल सीनियर सेकंडरी कला वर्ग का रिजल्ट 1 जून को जारी किया गया था। कुल परिणाम करीब 90 प्रतिशत रहा था। इसमें सरकारी स्कूल ने पहली बार 91 प्रतिशत के साथ निजी स्कूल को करीब 2 प्रतिशत परिणाम के साथ पीछे धकेल दिया था। कला वर्ग में पिछले साल करीब 4.50 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
अब दसवीं के परिणाम पर नजरें
बोर्ड बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स के रिजल्ट निकाल चुका है। आट्र्स का रिजल्ट बुधवार को निकल जाएगा। अब स्टूडेंट्स की नजरें दसवीं के रिजल्ट पर टिकी हैं। बोर्ड के लिहाज से यह सबसे बड़ा रिजल्ट होगा। इसमें 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है। बोर्ड ने इस साल दसवीं और बारहवीं में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की परीक्षा कराई है। यह देश में अकेला बोर्ड है, जिससे इतने विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो