ना कोई टच ना कहीं साइन, फेस स्कैनर से होगी अटेंडेंस अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में ‘फेस स्कैनर मशीन लगाई जाएंगी। कर्मचारियों की हाजिरी इन्हीं मशीन से होगी।
कोरोना संक्रमण के कारण मार्च से बायो मेट्रिक मशीन से हाजिरी बंद है। डेली अपडाउन करने वालों सहित कई कार्मिकों के मनमर्जी से आने-जाने की शिकायतें विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंच रही थीं। लिहाजा प्रशासन ने फेस स्कैनर मशीन खरीदने का फैसला किया है। इन्हें जल्द बायो मेट्रिक मशीन वाले स्थानों पर लगाया जाएगा।