scriptRepublic Day: शहर में शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा | Republic Day: National flag Host in ajmer city | Patrika News

Republic Day: शहर में शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

locationअजमेरPublished: Jan 27, 2021 08:57:37 am

Submitted by:

raktim tiwari

पटेल मैदान में हुआ जिला स्तरीय समारोह । प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित।

republic day celebration

republic day celebration

अजमेर. देश के 72 वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। पटेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह हुआ। संभागीय आयुक्त वीणा प्रधान ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके अलावा शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीत, नृत्य, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।
पटेल मैदान में आयोजित समारोह में संभागीय आयुक्त वीणा प्रधान ने सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और अन्य टुकडिय़ों की मार्च पास्ट निकाली। संभागीय प्रधान, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अजमेर रेंज के आईजी एस. सेंगाथिर, एस.पी. जगदीशचंद्र शर्मा और अन्य मौजूद रहे। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल बाकोलिया ने सुबह 8.30 बजे रसाला बावड़ी स्थित कार्यालय और स्वतंत्रता सेनानी भवन गोल चक्कर केसरगंज में सुबह वजारोहण किया। पंचशील नगर विकास समिति ए स्थित चाणक्य स्मारक पर भी तिरंगा फहराया। दयानंद कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने ध्वजारोहण कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कलक्टर राजपुरोहित ने कलक्ट्रेट और अपने निवास, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष प्रो. डी. पी. जारोली, राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. उमेश भार्गव, इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. उमाशंकर मोदानी और महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. जे.के.डीगवाल ने ध्वजारोहरण किया। नगर निगम कार्यालय में आयुक्त डॉ. खुशाल यादव, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में संभागीय आयुक्त ने ध्वज फहराया।
सरकारी दफ्तरों में फहराया ध्वज
भारत विकास परिषद आदर्श शाखा अजमेर के तत्वावधान में 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र यादव,सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. दीपक मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पर आईजी एस. सेंगाथिर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एस.पी. जगदीश चंद्र शर्मा ने ध्वज फहराया। सीबीएसई कार्यालय में भी ध्वज फहराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो