scriptचिकित्सक पर दुव्र्यवहार के आरोप के बाद, कार्रवाही करने अचानक लेबररूम में घुसी पुलिस, इस हाल में थी महिलाएं | resident doctors on strike in Ajmer | Patrika News

चिकित्सक पर दुव्र्यवहार के आरोप के बाद, कार्रवाही करने अचानक लेबररूम में घुसी पुलिस, इस हाल में थी महिलाएं

locationअजमेरPublished: Nov 16, 2018 05:09:10 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

resident doctors on strike in Ajmer

resident doctors on strike in Ajmer

अजमेर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार दूसरे दिन शुक्रवार भी जारी रहा। इससे जेएलएन एवं राजकीय जनाना अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं बाधित रहीं। अब रेजीडेंट चिकित्सक जनाना अस्पताल के लेबर रूम में घुस कर दबिश देने वाले पुलिसकर्मियों के निलम्बन की मांग पर अड़ गए।
मेडिकल कॉलेज रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिशएन के अध्यक्ष सत्येन्द्र नरूका ने प्रशासन एवं कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि प्रसूता के आरोप के बाद संबंधित ड्यूटी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिना इजाजत लेबर रूम में प्रवेश करने वाले पुलिसकर्मियों का जब तक निलम्बन कर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल जारी रहेगी।

प्रसव के दौरान चिकित्सक पर दुव्र्यवहार का आरोप
उन्होंने बताया कि विगत दिनों एक प्रसूता ने डिस्चार्ज होने के बाद प्रसव के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए अधीक्षक व कॉलेज प्रधानाचार्य की बिना इजाजत के लेबर रूम में प्रवेश कर दबिश की कार्रवाई की।

प्रसव के इंतजार में गर्भवती महिलाएं
उन्होंने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए बताया कि लेबर रूम में गर्भवती महिलाएं प्रसव के इंतजार में थी। ऐसी स्थिति में पुलिस ने प्रवेश कर दुर्भावनावश कार्रवाई की है। नरूका ने नागौर के एक मंत्री के रिश्तेदारों का हवाला देते हुए दबाव में बिना आरोप की सत्यता के ड्यूटी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अस्पताल में मरीजों पर संकट रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल के चलते जनाना अस्पताल में जहां गर्भवती एवं प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। वहीं जेएलएन अस्पताल की आपातकालीन इकाई व वार्डों में भी मरीजों की चिकित्सा सेवा में व्यवधान उत्पन्न हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो