scriptरेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल जारी | Resident doctors' strike continues | Patrika News

रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल जारी

locationअजमेरPublished: Sep 03, 2021 03:35:17 pm

Submitted by:

CP

जेएलएन अस्पताल में मरीज हो रहे हैं परेशान

रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल जारी

रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल जारी

अजमेर. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में रेजीडेंट चिकित्सकों की ओर से कार्य बहिष्कार तीसरी दिन भी जारी रहा। रेजीडेंट चिकित्सकों ने अस्पताल की कैज्युल्टी गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रेजीडेंट चिकित्सकों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं चेतावनी दी कि रेजीडेंट चिकित्सकों के खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लेने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
अस्पताल में शुक्रवार को भी रेजीडेंट चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के चलते कैज्युल्टी, वार्डों, ओपीडी सहित अन्य सेवाओं में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीनियर चिकित्सकों के साप्ताहिक अवकाश निरस्त होने एवं काम का दबाव बढऩे का असर भी मरीजों पर पड़ रहा है। रेजीडेंट चिकित्सकों ने बताया कि रेजीडेंट चिकित्सक से मारपीट करने वाले आरोपियों को आज तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
यह है मामला

अस्पताल में मंगलवार को राजसमंद जिला निवासी हाल ऋषि घाटी निवासी 80 वर्षीय वृद्धा मरीज भर्ती हुई थी। गंभीर हालत होने के बावजूद सीनियर डॉक्टर के नहीं आने एवं मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने के बाद मरीज की मौत से आक्रोशित परिजन ने रेजीडेंट डॉक्टर सौरभ शर्मा व डॉ. त्रिवेन्द्र जांगिड़ के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद रेजीडेंट डॉक्टर्स लामबंद हो गए। मरीज के परिजन नेभी चिकित्सकों पर भी मारपीट का आरोप लगाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो