script

शहवासी एवं पर्यटक होंगे इतिहास-कला और संस्कृति से रूबरू केईएम में 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो

locationअजमेरPublished: Jul 13, 2021 06:47:14 pm

Submitted by:

bhupendra singh

3.22 करोड़ रूपए लागत
साउंड एंड लाइट शो 3- डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो

ajmer

ajmer

अजमेर. अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अजमेर में 3.22 करोड़ रूपए लागत से साउंड एंड लाइट शो 3- डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो से किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) में आयोजित किया जाएगा। इस शो के लिए उपकरण इंस्टॉलेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शीघ्र ही शहरवासी एवं पयर्टक अजमेर के इतिहास-कला और संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। केईएम के ब्लॉक दो के प्रथम तल पर प्रोजेक्शन हेतु प्रोजेक्टर इंस्टॉल किया जाएगा। 3-डी एनीमेशन शो अत्याधुनिक तकनीक वाले इस 3 डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो आयोजित किए जाएंगे। यह उस तकनीक पर आधारित है जो एक इमारत या संरचना को सतह के रूप में बदल देती है। जबकि यह पूरी तरह से सिर्फ प्रकाश होता है। निर्धारित संरचना पर शो की थीम के साथ चमकदार छवियों के बीच संबंधित इमारत, व्यक्तिया स्थलों को प्रकाश द्वारा आकर्षक तरीके से दर्शाया जाता है और ऑडियो द्वारा उसका पूरा विवरण सुनाई देता है। इस प्रकार के शो के माध्यम से अजमेर के इतिहास वर्तमान में इसकी विशेषताएं एवं भविष्य के सपनें दर्शाते हुए शो तैयार किया जा रहा है।
शो अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में होगा

अजमेर में शुरू होने वाले 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो में अजमेर का इतिहास, वर्तमान एवं भविष्य की परिकल्पनाओं का चित्रण किया जाएगा। यह शो हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में होगा। यह शो प्रतिदिन शाम को दिखाया जाएगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि सोमवार को शो का ट्रायल किया गया, ट्रायल के दौरान जो सुझाव आए है उस पर अमल किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो