अजमेर. आनासागर झील के एस्केप चैनल के गेट खोलने के बाद पानी एस्कैप चैनल के नाले से निकलते हुए तेज रफ्तार में बह रहा है। इसमें छोटे बच्चे ऊंचाई से छलांग लगाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं कुछ बच्चे इस पानी से मछलियां पकड़ने में जुटे हैं। बच्चों के इस जोखिम को कैमरे में कैद करते देख एक महिला जहां मौके से बच्चे को हटाती नजर आई, वहीं एक अन्य महिला जान जोखिम में डालकर मछली पकड कर ला रहे बच्चों की मछलियां बेचती भी नजर आई। उल्लेखनीय है कि गत दिनों मांगलियावास में एस्कैप चैनल में बहने से एक जने की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक सख्ती बरतना मुनासिब नहीं समझा।