अजमेर

भगवान गंज चौकी के पास नाले में मिला सड़ा गला शव

पहचान नहीं होने पर रामगंज थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
 

अजमेरOct 19, 2021 / 11:36 am

manish Singh

भगवान गंज चौकी के पास नाले में मिला सड़ा गला शव

अजमेर.
भगवाना गंज पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह नाले में तीन से चार दिन पुराना सड़ा गला शव मिलने से सनसनीफेल गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। रामगंज थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
मंगलवार सुबह 10 बजे भगवान गंज पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूरी पर स्थित नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर एक व्यक्ति नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच पड़ताल में युवक के नाले में मुंह के बल गिरने से उसकी मृत्यु हुई है। शव दो से तीन दिन पुराना होने से आसपास क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस उपअधीक्षक दक्षिण मुकेशकुमार सोनी, रामगंज थानाप्रभारी सतेन्द्रसिंह नेगी व पुलिस जाप्ता पहुंचा। पुलिस ने क्षेत्रवासियों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।
नहीं हो सकी शिनाख्त
सीओ सोनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। शिनाख्त की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पहचान के लिए शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के बाद अग्रिम कार्रवाई करेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.