scriptRPSC AJMER: सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन अधिकारी के बढ़े पद | RPSC AJMER: Post increase in Forest Department recruitment | Patrika News

RPSC AJMER: सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन अधिकारी के बढ़े पद

locationअजमेरPublished: Nov 12, 2021 05:57:00 pm

Submitted by:

raktim tiwari

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर पदों का वर्गीकरण का अवलोकन कर सकते हैं।

rpsc ajmer

rpsc ajmer

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की क्षेत्रीय वन अधिकारी ग्रेड प्रथम में 10 और सहायक वन संरक्षक भर्ती (2018) में 28 पद बढ़ गए हैं। इसके चलते आयोग ने पदों का संशोधित वर्गीकरण जारी किया है।
संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कार्मिक विभाग की अभ्यर्थना के आधार पर आयोग ने 4 अप्रेल 2018 को वन विभाग में सहायक वन संरक्षक के 99 वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम के 70 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान साल 2018, 2019 और 2020 में विभिन्न शुद्धि पत्र जारी हुए। हाल में वन विभाग ने क्षेत्रीय वन अधिकारी ग्रेड प्रथम और सहायक वन संरक्षक भर्ती-2018 में पद बढ़ाए हैं। अब क्षेत्रीय वन अधिकारी ग्रेड प्रथम में पदों की संख्या 115 और सहायक वन संरक्षक भर्ती (2018) में 127 हो गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर पदों का वर्गीकरण का अवलोकन कर सकते हैं।
आठ महीने से परिणाम का इंतजार

कार्मिक विभाग के लगातार संशोधनों ने आयोग की परेशानियां बढ़ाईं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आयोग ने जनवरी 2021 में अधिसूचना जारी कर 18 से 26 फरवरी 2021 तक विषयवार परीक्षा कराई। इसमें 1 लाख 20 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। लेकिन अब तक नतीजा जारी नहीं हो पाया है। आयोग इसी साल 15 जुलाई को उत्तरकुंजी पर आपत्तियां मांगी चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो