scriptRPSC: अभ्यर्थियों ने दी उत्तरकुंजी पर आपत्ति, अब रिजल्ट पर निगाहें | RPSC: aspirants give grievance on Answer key | Patrika News

RPSC: अभ्यर्थियों ने दी उत्तरकुंजी पर आपत्ति, अब रिजल्ट पर निगाहें

locationअजमेरPublished: Mar 12, 2019 06:18:16 am

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

rpsc online grievance

rpsc online grievance

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत विषयवार उत्तरकुंजी पर आपत्ति मांगी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति दे चुके हैं। अब उनकी निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं।

उप सचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आयोग ने 16 से 18 दिसंबर तक सहायक अभियन्ता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2018 के सामान्य ज्ञान, सिविल अभियांत्रिकी, विद्युत अभियांत्रिकी, यांत्रिकी अभियांत्रिकी, कृषि अभियांत्रिकी के पेपर कराए थे। इनकी उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई। अभ्यर्थी उत्तरकुंजी पर 14 मार्च तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति मांगी गई थी।
आपत्ति देने का कोई अवसर नहीं

आपत्तियां वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार और प्रामाणिक एवं सम्बद्ध पुस्तकों के प्रमाण सहित ही स्वीकार की गई हैं। अब अभ्यर्थियों को आपत्ति देने का कोई अवसर नहीं मिलेगा। किसी अभ्यर्थी ने ऑफलाइन आपत्ति भेजी है, तो वह स्वीकार नहीं की जाएगी।
परिणाम पर निगाहें
आपत्तियों के निस्तारण में आयोग को करीब एक महीने लगेगा। इन आपत्तियों को बाकायदा वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद आयोग सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। यह प्रक्रिया संभवत: मई-जून तक पूरी होगी। इसके अलावा आयोग को प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा, पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे भी जारी करने हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो