script

RPSC: आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 में नहीं होगा गणित विषय

locationअजमेरPublished: Nov 28, 2018 08:25:24 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

ras 2018 main exam

hindi paper virul case

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा)-2018 की मुख्य परीक्षा में गणित विषय शामिल नहीं होगा। मुख्य परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को होगी।
मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषय शामिल

आयोग ने वर्ष 2013 और 2016 में आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती सेवा) में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में गणित विषय रखा था। इसके चलते तकनीकी और मेडिकल क्षेत्र के अभ्यर्थियों को ज्यादा फायदा हुआ था। अप्रेल में आयोजित फुल कमीशन की बैठक में आरएएस मुख्य परीक्षा में गणित विषय हटाकर मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषय को शामिल करने की संस्तुति की गई।
आरएएस मुख्य परीक्षा में लागू

23 और 24 दिसंबर को होने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा में इसे लागू किया जाएगा। मालूम हो कि आरएएस-2018 के तहत कुल 1017 पदों की भर्ती होनी है। इनमें आरएएस के 405 पद, अधीनस्थ सेवा के 575 पद और टीएसपी क्षेत्र के 37 पद शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो