scriptRPSC: अभ्यर्थियों को आरएएस के साक्षात्कार का इंतजार | RPSC: RAS Aspirants wait for interview dates | Patrika News

RPSC: अभ्यर्थियों को आरएएस के साक्षात्कार का इंतजार

locationअजमेरPublished: Aug 16, 2020 09:15:50 am

Submitted by:

raktim tiwari

साक्षात्कार अधिसूचना जारी कर एक महीने का समय देना जरूरी है। यह अवधि अब पूरी हो चुकी है।

rpsc RAS interview

rpsc RAS interview

अजमेर.

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2018 की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का इंतजार है। राजस्थान लोक सेवा आयोग अब तक कार्यक्रम तय करने में जुटा है। सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती के साक्षात्कार अगस्त के चौथे सप्ताह तक चलेंगे। संभवत: आयोग सितंबर या अक्टूबर से आरएएस के साक्षात्कार करा सकता है।
आयोग ने आरएएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं के 1051 पदों के विरुद्ध आयोग ने टीएसपी में 57 और नॉन टीएसपी में 1053 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से उत्तीर्ण किया है। अब इनके साक्षात्कार कराए जाने हैं। आयोग ने 9 जुलाई को परिणाम जारी किया था। नियमानुसार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार अधिसूचना जारी कर एक महीने का समय देना जरूरी है। यह अवधि अब पूरी हो चुकी है।
सब इंस्पेक्टर के साक्षात्कार जारी
आयोग 8 जुलाई से उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के साक्षात्कार करा रहा है। यह अगस्त के चौथे सप्ताह तक चलेंगे। इसके बाद उम्मीद है, कि आयोग सितंबर या अक्टूबर में आरएएस मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करा सकता है।
अब तक जारी नहीं हुए अंक
आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 में असफल अभ्यर्थियों के अंक अब तक जारी नहीं किए हैं। कई अभ्यर्थियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राजस्थान हाईकोर्ट को पत्र लिखकर परिणाम की दोबारा समीक्षा की मांग की है। मालूम हो कि इस बार मुख्य परीक्षा में तीन गुना अभ्यर्थियों को पास नहीं करने के खिलाफ भी कई अभ्यर्थियों ने याचिका लगाई है।

बनी हुई है सदस्यों की कमी
अध्यक्ष दीपक उप्रेती के अक्टूबर में कार्यकाल खत्म होगा। आयोग की मंशा है, आरएएस एवं अधीनस्थ भर्ती-2018 के साक्षात्कार सितंबर या अक्टूबर में कराए जाएं। हालांकि तीन ही सदस्य होने और 2010 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कराना आयोग के लिए आसान नहीं है। अध्यक्ष उप्रेती सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सरकार से मुलाकात कर सकते हैं।
सुबह हल्की फुहार, झमाझम बरसात का इंतजार

अजमेर. मानसून अजमेर जिले से रूठा हुआ है। भादौ के बादलों ने रविवार सुबह मामूली बौछारें छोड़ीं। इसके बाद से झमाझम बरसने के बजाय खामोशी ओढ़े हैं। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 26.0 डिग्री है। शनिवार सुबह से आसमान पर काले बादलों ने आसमान पर चादर तानी है। सुबह 7 बजे बादलों ने फुहारें छोड़ी। बरसात और बादलों के चलते मौसम खुशगवार है। आधा अगस्त बीतने को है। लेकिन मानसून रूठा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो