आयोग ने 988 पदों की भर्ती के लिए आरएएस मुख्य परीक्षा-2021 कराई है। मंगलवार को भी सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा हुई। राज्य के अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और भरतपुर संभाग मुख्यालय पर परीक्षा कराई गई। अजमेर में 17 केंद्रों पर 2 हजार 427, भरतपुर में 12 केंद्रों पर 17 65, बीकानेर में 10 केंद्रों पर 2061, जयपुर में 42 केंद्रों पर 6386, जोधपुर में 23 परीक्षा केंद्रों पर 3 हजार 562, कोटा में 4 केंद्रों पर 616और उदयपुर में 5 केंद्रों पर 1073 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
आयोग अधिकारियों ने किया निरीक्षण अजमेर में सावित्री कन्या सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जवाहर स्कूल, तोपदड़ा स्कूल, राजकीय मॉडल गल्र्स स्कूल, राजकीय केंद्रीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल पुरानी मंडी, राजकीय मोईनिया इस्लामिया स्कूल और अन्य केंद्रों पर परीक्षा हुई। आयोग अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
प्रमुख रूप से पूछे गए ये प्रश्न. . . रावण हत्था वाद्य यंत्र का वादन किस कालखंड में होता था? राजस्थान की 2019 की औद्योगिक नीति के बारे में आप क्या जानते हैं?
राजस्थान में चारण साहित्य के योगदान की विवेचना कीजिए। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण के बारे में आप क्या जानते हैं? भारतेंदु हरिशचंद्र का हिंदी साहित्य में योगदान समझाइए। राजनीति में न्यूट्रिलिटी बनी रहे तो प्रशासन में क्या सुधार संभव है?
विश्व बैंक द्वारा किन मापदंडों के आधार पर सहायता दी जा रही है, भारत का इन मापदंडों में क्रम कैसे है। राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं और पहलुओं का स्पष्ट करें। राजस्थान में जनजातीय वर्ग, भील,मीणा, गरासिया, समस्याएं व कल्याण को समझाएं।भारत की विदेश नीति में सबसे अहम तत्व क्या है?
भारत और राजस्थान की खेल नीति में कोई अहम फर्क है, तो विवेचना कीजिए। एक्सपर्ट कमेंट राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा के दोनों पेपर पिछले वर्षों की तुलना में पहली बार अवबोधात्मक, विश्लेषणात्मक और प्रशासनिक दृष्टिकोण वाले थे। आइएएस मुख्य परीक्षा की तर्ज पर प्रतियोगियों को कसौटी पर परखा गया है।
ज्वाला प्रताप सिंह खंगारोत