scriptRPSC: आरपीएससी को नए चेयरमेन का इंतजार, भूपेंद्र यादव हुए रिटायर | RPSC: RPSC wait for new chairman, bhupendra yadav retires | Patrika News

RPSC: आरपीएससी को नए चेयरमेन का इंतजार, भूपेंद्र यादव हुए रिटायर

locationअजमेरPublished: Dec 02, 2021 08:36:15 am

Submitted by:

raktim tiwari

स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति अथवा किसी वरिष्ठ सदस्य को कार्यभार सौंपने के आदेश जारी नहीं हुए। इसके बाद डॉ. यादव पद त्याग कर चले गए।

rpsc chairman appointment

rpsc chairman appointment

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग को नए चेयरमेन का इंतजार है। डॉ. भूपेंद्र यादव का बतौर अध्यक्ष कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब सीएम अशोक गहलोत पर नजरें टिकी हैं। उनकी सिफारिश पर ही राज्यपाल नए चेयरमेन की नियुक्ति करेंगे।
आयोग के नियमानुसार अध्यक्ष अथवा सदस्य 62 साल की उम्र तक ही पद पर रह सकते हैं। इस लिहाज से डॉ. भूपेंद्र यादव का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। शाम 5.30 बजे तक स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति अथवा किसी वरिष्ठ सदस्य को कार्यभार सौंपने के आदेश जारी नहीं हुए। इसके बाद डॉ. यादव पद त्याग कर चले गए।
आयोग ने किया सम्मान
डॉ. यादव का आयोग ने सम्मान किया। सदस्य डॉ. शिवसिंह राठौड़ ने समय पर भर्ती परीक्षाएं और साक्षात्कार कराने, नवाचार की शुरुआत को डॉ.यादव की उपलब्धि बताया। राजकुमारी गुर्जर, रामूराम राइका, डॉ. मंजू शर्मा,बाबूलाल कटारा, डॉ. जसवंत राठी, डॉ. संगीता आर्य, सचिव हरजीलाल अटल, संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने भी संबोधित किया।
तीसरी बार दोहराया इतिहास
आयोग में तत्कालीन अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा 28 सितंबर 2017 को पद त्याग (रिलेंक्विश) कर चले गए थे। उनके बाद सरकार ने 11 दिसंबर 2017 को डॉ. आर.एस. गर्ग को स्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया। स्वयं डॉ. गर्ग 1 मई 2018 को पद त्याग कर गए थे। अब डॉ. भूपेंद्र यादव ने पद त्याग किया है।
यादव की रहीं कई उपलब्धियां
-16 भर्तियों के जारी किए गए विज्ञापन
-तीन साल बाद पूरी कराई आरएएस 2018 भर्ती
-65 भर्तियों के कराए साक्षात्कार
-89 प्रतियोगी-भर्ती परीक्षाओं के सिलेबस जारी
-आरएएस 2021 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी
-8318 चयनित अभ्यर्थियों की भेजी अभिस्तावना
-नए भवन और ग्रीवेंस पोर्टल की शुरुआत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो