
पेट्रोल पम्प पर तोडफ़ोड़ का नजारा व घायल युवक।
अजमेर. जिले के पीसांगन उपखंड क्षेत्र में विवाह के लिए बाराती बनकर जा रहे लोगों ने एक पेट्रोल पम्प पर तोडफ़ोड़ कर करीब दो लाख रुपए नकदी लूटकर भाग गए। साथ में तोडफ़ोड़ से हुआ नुकसान अलग है। दरअसल, दूल्हे की बारात में खुशी-खुशी जा रहे थे,लेकिन बाइक में पेट्रोल भराने के बाद पैसे के लेनदेन पर मामूली कहासुनी हो गई।
फिर क्या था। पहले तो बाइक सवार बारातियों ने उत्पात मचाया। बाद में एक पिकअप में सवार युवकों ने तोडफ़ोड़ कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हुआ यूं कि पिचोलिया में भगवानपुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बाराती पेट्रोल भराने आए थे। नकदी के विवाद पर मामला बढ़ गया। तैश में आए युवकों ने केश रूम के शीशे की खिडक़ी, दरवाजे, टेबल-कुर्सियां तोड़ दी। वाटर कूलर, बिजली फि टिंग समेत अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उत्पातियों ने पंप मालिक के पुत्र राकेश कमेडिय़ा की पिटाई कर उसे गंभीर घायल कर दिया।
पीसांगन अस्पताल में प्राथमिक उफचार के बाद घायल को अजमेर रेफर कर दिया।
पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार बदमाश करीब करीब दो लाख रुपए नकद व सोने की चेन तोडक़र ले भागे। शोर-शराबा सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण आए तो उत्पाती युवक बाइक व पिकअप मौके पर ही छोड़ भागे। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पेट्रोल पंप मालिक छीतरमल कमेडिय़ा ने पुलिस को बताया कि पुष्कर थाना क्षेत्र के नांद गांव से पीसांगन उपखंड़ क्षेत्र के डोडियाना में बारात जा रही थी। तभी पिचोलिया में भगवानपुरा रोड स्थित उनके पेट्रोल पंप पर बाइक सवार व पिकअप सवार बारातियों ने पेट्रोल भराने के बाद पैसों के लेनदेन पर विवाद किया।
बाद में लूटपाट की। पुलिस ने नांद निवासी रामस्वरूप के अलावा पिकअप व बाइक चालक सत्यनारायण एवं शिवलाल समेत अन्य 40-45 लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। मामले में नांद निवासी चार आरोपितों श्रवण गुर्जर, छोटू गुर्जर, हनुमान गुर्जर व शिवलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। शेष अन्य फ रार आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।
Published on:
13 Nov 2019, 7:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.