scriptबोले सचिन पायलट : अहंकारी सरकार को सिखाना होगा सबक, अब नहीं चलने देंगे इनकी तानाशाही | sachin pilot says we will gave answer to gov after wining election | Patrika News
अजमेर

बोले सचिन पायलट : अहंकारी सरकार को सिखाना होगा सबक, अब नहीं चलने देंगे इनकी तानाशाही

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में चार साल से अहंकारी सरकार सत्ता में काबिज में है।

अजमेरJan 17, 2018 / 01:33 pm

सोनम

sachin pilot says we will gave answer to gov after wining election
अजमेर .कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में चार साल से अहंकारी सरकार सत्ता में काबिज में है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस के निशान पर बटन दबा कर सरकार को मुंह तोड़ जवाब देना है। पायलट बुधवार को
पुष्कर रोड स्थित समारोह स्थल पर पार्षद मनोज बैरवा की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। यह एक विचारधारा का चुनाव है। देश में परिवर्तन की शुरूआत करनी है। कांग्रेस आग लगाने वाली नहीं आग बुझाने वाली पार्टी है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस का बटन दबाने के बाद ही इनका सिंहासन डोलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति या सत्त्ता के लिए चुनाव नहीं लड़ रही।
भाजपा सरकार को जनता ने पार्षद, विधायक, पंचायत व संसद सभी में मौका दिया चार साल में इन्होंने प्रदेश का नाम नीचा कर दिया। चुनावी वादे पूरे नहीं किए। सत्ता में आने के बाद इन्होंने केवल ठेके बांटे हैं। उन्होंने कहा कि सांवरलाल जाट के देहांत के बाद अब यहां उपचुनाव होने हैं इसके बाद यहां सरकार की मुखिया व मंत्री दौड़ भाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में समर्थन व नारेबाजी व स्वागत कार्यक्रम के साथ ही मतदान के दिन कांग्रेस के पक्ष में बटन दबाकर कांग्रेस को विजयी बनाने का आग्रह किया।
इससे पूर्व क्षेत्रीय पार्षद मनोज बैरवा ने बैरवा समाज की ओर से पायलट को तलवार भेंट की। इस अवसर पर पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक व सेवादल शहर संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल व कमल बैरवा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…..कांग्रेस जुटी माहौल बनाने में शहर में निकाला मार्च


अजमेर.कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा के समर्थन में शहर कांग्रेस के प्रमुख मार्गों से मार्च निकालकर कांग्रेस के लिए मत व समर्थन मांगा। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में पैदल मार्च का आयोजन शहर के प्रमुख मार्गों पर किया गया।
श्री नगर रोड स्थित सुखसदन स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय से सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुआ। यहां से स्टेशन रोड, गांधी भवन होते हुए क्लाक टावर के सामने शहीद स्मारक पहुंचा। यहां से पुन: रवाना होकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। इस दौरान आम मतदाताओं और व्यापारियों से कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया।

पैदल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रभारियों ने भाग लिया।

पायलट के आने से पूर्व बनाया माहौल
कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष तय कार्यक्रम अनुसार बुधवार को अजमेर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथ पदाािकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। पायलट इस संबंध में बूथ पर तैनात किए गए पदाधिकारियों की सूची को भी परखेंगे।

Home / Ajmer / बोले सचिन पायलट : अहंकारी सरकार को सिखाना होगा सबक, अब नहीं चलने देंगे इनकी तानाशाही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो