scriptRaakhi Festival- स्कूल की बालिकाएं सरहद पर सैनिकों के बांधेंगी राखियां | School girls will tie the Rakhi of soldiers on the Indo-Pak border | Patrika News

Raakhi Festival- स्कूल की बालिकाएं सरहद पर सैनिकों के बांधेंगी राखियां

locationअजमेरPublished: Aug 14, 2019 08:53:42 pm

Submitted by:

baljeet singh

42 छात्राएं पुष्कर दर्शन करके मुनाबाव बॉर्डर के लिए हुईं रवाना

School girls will tie the Rakhi of soldiers on the Indo-Pak border

Pushkar

पुष्कर (अजमेर). साध्वी ऋतम्भरा की ओर से वृंदावन में संचालितसमवेद गुरूकुलम सीनीयर सैकण्डरी स्कू ल की 42 छात्राएं 15 अगस्त को बाड़मेर के मुनाबाव बॉर्डर पर जाकर भारत के वीर सैनिकों की कलाई पर राखियां बांधेंगी। बुधवार को सभी 42 छात्राएं पुष्कर सरोवर व ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने के बाद बॉर्डर के लिए रवाना हुई।
पत्रिका से बात करते हुए छात्राओं ने बताया कि करगिल विजय के बाद 18 वर्ष से से कक्षा दस व ग्यारह की छात्राएं प्रतिवर्ष अलग अलग बॉर्डर पर जाकर सैनिकों के राखी बांधती हैं। इस वर्ष 19 वीं बार 15 अगस्त को स्कूल की 42 छात्राएं बाड़मेर के पास मुनाबाव बॉर्डर पर सैनिकों के आवासों पर जाएंगी तथा स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन पर्व भी मनाएंगी।
पुष्कर आगमन पर गौड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा के साथ राजेश करीठ, आलोक शर्मा, श्रीकुमार गौड़ ने छात्राओं की अगवानी करके फल बिस्कुट वितरित किए। पुष्कर दर्शन के बाद सभी छात्राएं उत्साहित नजर आई तथा सैनिकों से मिलने को लेकर उमंग भरी बॉर्डर के लिए रवाना हो गई। उनके साथ स्कूल के पांच जनों का स्टाफ भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो