scriptहुक्काबार में स्कूली बच्चे करते मिले ऐसी हरकत,पढ़कर यह खबर आप भी हैरान हो जाएंगे | school students doing shameless activities in hukkah lounge | Patrika News

हुक्काबार में स्कूली बच्चे करते मिले ऐसी हरकत,पढ़कर यह खबर आप भी हैरान हो जाएंगे

locationअजमेरPublished: Nov 08, 2017 08:28:02 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

शहर में संचालित अवैध हुक्काबार कुछ जगह आज भी संचालित हैं। कुछ जगह चोरी चिपे तो कुछ जगह बेरोकटोक यूथ के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं का प्रवेश भी जारी है।

school students doing shameless activities in hukkah lounge
अजमेर . शहर में संचालित अवैध हुक्काबार कुछ जगह आज भी संचालित हैं। कुछ जगह चोरी चिपे तो कुछ जगह बेरोकटोक यूथ के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं का प्रवेश भी जारी है। हुक्काबार में पत्रिका की ओर से किए गए स्टिंग एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के औचक निरीक्षण में भी स्कूली छात्र-छात्राओं की मौजूदगी के चौंकाने वाले केस सामने आ चुके हैं।
हुक्का में उपयोग किए जाने वाले तम्बाकू एवं कथित फ्लेवर की लत के चलते स्कूली छात्र-छात्राओं में स्कूलों से बंक मारने की भी प्रवृति बन गई। शहर के नामचीन कोएड स्कूलों के छात्र-छात्राओं का लगातार हुक्काबार का रुख करना संदेह के घेरे में भी आ गया। हालांकि बाद में पत्रिका के अभियान और जिला प्रशासन एवं पुलिस का शिकंजा कसने से कई हुक्काबारों में ताले लग गए तो कुछ ने व्यवसाय बदल लिया। अभी भी कुछ जगह चोरी छिपे हुक्काबार चल रहे हैं एवं नाबालिक भी कश खींच रहे हैं।
छात्र-छात्राओं के दिमाग पर यह असर

-हुक्का के फ्लेवर की लत पड़ जाना।
-लगातार हुक्के के कश खींचने से दिमांग में सूनापन आना।

-छात्र-छात्राओं का आपराधिक गतिविधियों की ओर रुख करना।
-छात्र-छात्राओं का अवसाद में आना।
-घर व स्कूल से गायब होने के लिए मन छटपटाना।
-लत पूरी करने के लिए घर में चोरी या अवराध करना।

यह भी पढ़ें ‘छात्राएं विवाह पूर्व एचबीए-2 टेस्ट अनिवार्य रूप से कराएं

अजमेर. हरिभाऊ उपाध्याय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय हटूंडी में बुधवार को थेलेसिमिया जागरुकता को लेकर शिविर एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन थेलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी के संभाग अध्यक्ष अनिल गोयल एवं महामंत्री ईश्वर पारवानी ने किया। डॉ. सुमनबाला ने अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री पारवानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए थेलेसिमिया रोग की जानकारी, इसके बचाव व उपचार संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को विवाह से पूर्व एचबीए-2 टेस्ट कराना अनिवार्य है ताकि ये जानकारी प्राप्त हो सके कि वे केरियर है अथवा नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो