script

दहेज प्रताडऩा : ससुराल पक्ष से तंग आकर आत्मदाह, तीन दिन बाद विवाहिता ने तोड़ा दम

locationअजमेरPublished: Nov 25, 2020 11:57:57 pm

Submitted by:

suresh bharti

पीहर पक्ष का आरोप : रोज-रोज दहेज की मांग करने पर बेटी ने किया आत्मदाह, आठ पहले हुआ था विवाह

दहेज प्रताडऩा : ससुराल पक्ष से तंग आकर आत्मदाह, तीन दिन बाद विवाहिता ने तोड़ा दम

दहेज प्रताडऩा : ससुराल पक्ष से तंग आकर आत्मदाह, तीन दिन बाद विवाहिता ने तोड़ा दम

अजमेर/चूरू. दहेज प्रताडऩा के मामले अभी समाप्त नहीं हुए हैं। शिक्षा का व्यापक प्रसार होने व सख्त कानून बनने के बावजूद कभी बेटी फंदे पर झूल रही है तो कभी आत्मदाह व विषाक्त सेवन करने को मजबूर है। कभी ससुराल पक्ष के लोग हत्या कर रहे हैं तो कहीं विवाहिता आत्महत्या कर रही है।
चूरू जिले के गुढ़ागौडज़ी क्षेत्र स्थित भोडक़ी गांव निवासी एक विवाहिता ने 20 नवम्बर को खुद पर केरोसिन उंडेल कर आग लगा ली। घटना के तीन दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कई बार मनीषा के साथ मारपीट

पुलिस के अनुसार मृतका के भाई पवन कुमार ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन मनीषा की शादी आठ साल पहले भोडक़ी निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही से पति अनिल कुमार, ससुर रामचंद्र, सास बिदामी देवी,देवर अमित, काका ससुर गिरधारी व उसकी पत्नी प्रेम आदि प्रताडि़त करने लगे। इस दौरान कई बार मनीषा के साथ मारपीट भी की गई।
मनीषा की हत्या करने की कोशिश

ससुराल पक्ष के आरोपियों ने कई बार मनीषा को जान से मारने की धमकी दी गई। आऐरोप है कि 15 नवंबर को आरोपियों ने मनीषा की हत्या करने की कोशिश की गई। आखिर प्रताडऩा से तंग आकर मनीषा ने 20 नवंबर को आत्मदाह कर लिया। झुलसी मनीषा को सीकर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया, जहां तीन बाद मनीषा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने मनीषा के ससुराल पक्ष पर उसे प्रताडि़त कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो