अजमेरPublished: Oct 12, 2022 11:00:37 am
raktim tiwari
परिजनों ने मंदिर के ट्रस्टियों के खिलाफ परेशान करने और आत्मदाह के लिए उकसाने की शिकायत दी है।
केरोसीन उड़ेलकर खुद को आग के हवाले करने वाले जगन्नाथ मंदिर के पुजारी की हालत ठीक नहीं है। वह जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में अर्द्ध बेहोशी की हालत में भर्ती है। गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर प्रशासन भी मामले पर निगाह बनाए हुए है। परिजनों ने मंदिर के ट्रस्टियों के खिलाफ परेशान करने और आत्मदाह के लिए उकसाने की शिकायत दी है।