scriptSeminar: एक्सपर्ट बताएंगे कैसे होता है नैक एक्रिडिटेशन | Seminar: Expert discuss on NAAC Accreditation | Patrika News

Seminar: एक्सपर्ट बताएंगे कैसे होता है नैक एक्रिडिटेशन

locationअजमेरPublished: Feb 28, 2020 08:27:35 am

Submitted by:

raktim tiwari

सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी को राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन (नैक) का मूल्यांकन कराना अनिवार्य है।

naac grade

naac grade

अजमेर. राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन (नैक) की प्रक्रिया समझाने के लिए 28 और 29 मार्च को सोफिया कॉलेज में सेमिनार होगा। इसमें नैक के विशेषज्ञ और उत्तर भारत के विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें

URS 2020 : बांग्लादेश की लगी हाजिरी- गरीब नवाज के दर बैंड बाजे के साथ चादर पेश

प्राचार्य डॉ. सिस्टर पर्ल ने बताया कि देश में सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी को राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन (नैक) का मूल्यांकन कराना अनिवार्य है। संस्थानों को शैक्षिक, सह शैक्षिक, खेलकूद, तकनीकी इस्तेमाल और अन्य गतिविधियों के आधार पर ग्रेडिंग मिलती है। पांच साल बाद संस्थाएं दोबारा ग्रेडिंग के लिए आवेदन करती हैं। इसमें होने वाली प्रक्रियाओं को समझाने के लिए कॉलेज में दो दिवसीय सेमिनार होगी।
यह भी पढ़ें

फैल्सपार खनिज के अवैध परिवहन से करोड़ों का राजस्व नुकसान- देवनानी

इसमें कोलकाता, पटना, अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, अजमेर, झुंझुनूं सहित अन्य कॉलेज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। डॉ. मर्सी पुष्पलता, बी. एस. पोमूधिराज, फादर डॉ. जॉर्ज, फादर जी. वजहान और अन्य विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें

URS 2020 : ….. तो इसलिए सरवाड़ भी जाते हैं अजमेर शरीफ आने वाले जायरीन

यह विषय हैं प्रमुख
रिवाइज्ड असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन ऑफ नैक, टीचिंग-लर्निंग इवेल्यूएशन, रिसर्च इनोवेशन्स एंड एक्सटेंशन, गर्वेन्स लीडरशिप एंड मैनेजमेंट, स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोग्ररेशन

यह भी पढ़ें

केकड़ी शर्मसार : माता बनी कुमाता ….कचरे के ढेर पर नवजात का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

छोटे बच्चों को भी जोड़ा जाए पुस्तकालय से

अजमेर. पुस्तकालय के छोटे बच्चों को पुस्तकालय से जोडकऱ उन्हें अच्छा पाठक बनाना चाहिए। यह विचार राजकीय मोईनिया इस्लामिया स्कूल में पुस्तकालयाध्यक्षों की जिला स्तरीय कार्यशाला में सामने आए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक निदेशक अजय गुप्ता ने पुस्तकालय के उपयोग एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिला संयोजक और एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य रेणुका रोज ने पुस्तकालयाध्यक्षों के दायित्वों की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो